Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सिलौंडी कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने ग्राम नेगई में नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

आक्रोशित जनता ने खोला मोर्चा

काम के लिए घंटों कतारों में खड़ी जनता बेहाल

उमड़ा आस्था का जनसैलाब

ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, एसडीएम को ज्ञापन सौंप दी आंदोलन की चेतावनी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: बिहार की रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीमा भारती RJD से चुनाव लड़ेंगी

admin

Thu, Jun 20, 2024
पूर्णिया, 19 जून बिहार की पूर्व मंत्री बीमा भारती ने रूपौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भारती रूपौली सीट का कई बार जनता दल (JDU) की विधायक के तौर पर प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और कुछ महीने पहले लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए यह सीट छोड़ दी थी। इस बार वह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार के तौर पर यहां से अपना भाग्य आजमाएंगी। पूर्णिया लोकसभा सीट पर दो बार जद(यू) सांसद रहे संतोष कुशवाहा को पराजित कर निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने जीत दर्ज की। इस सीट पर भारती की जमानत जब्त हो गई थी। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने एक दिन पहले भारती को पार्टी का चुनाव चिह्न दे दिया, लेकिन औपचारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की। वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी महागठबंधन म़ें शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने रूपौली सीट से चुनाव लड़ा था। भाकपा ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वह उपचुनाव लड़ेगी। हालांकि, नवीनतम घटनाक्रम के बाद भाकपा की प्रदेश इकाई ने राजद के कदम पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया, लेकिन घोषणा की कि वह ‘राष्ट्रीय राजनीति के व्यापक हित में’ अपने सहयोगी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इस बीच, पूर्व विधायक शंकर सिंह ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी छोड़ दी है और घोषणा की है कि वह निर्दलीय के रूप में उपचुनाव लड़ेंगे। सिंह ने 2020 में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे थे। जद(यू) उम्मीदवार कमलाधर प्रसाद मंडल का बिहार में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) समर्थन कर रहा है। मंडल ने पिछला विधानसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा था और हाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी में शामिल हुए थे। इस सीट पर शुक्रवार तक नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकेगा। मतदान 10 जुलाई को होना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन