Mon, 23 Nov 2026 | 12:38:49 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
दूसरी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं, कांग्रेस में ही मेरी आस्था: पूर्व विधायक अनूप नाग मधेपुरा में जीविका का तीन दिवसीय सुरक्षित स्वास्थ्य एवं खुशहाल परिवार प्रशिक्षण संपन्न रास पूर्णिमा पर इस्कॉन मायापुर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कृष्ण भक्ति में डूबा मायापुर! कुंभ की तर्ज पर सजेगा गंगासागर, 300 मछुआरा परिवारों के पुनर्वास की तैयारी! नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दूसरी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं, कांग्रेस में ही मेरी आस्था: पूर्व विधायक अनूप नाग मधेपुरा में जीविका का तीन दिवसीय सुरक्षित स्वास्थ्य एवं खुशहाल परिवार प्रशिक्षण संपन्न रास पूर्णिमा पर इस्कॉन मायापुर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कृष्ण भक्ति में डूबा मायापुर! कुंभ की तर्ज पर सजेगा गंगासागर, 300 मछुआरा परिवारों के पुनर्वास की तैयारी! नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

मधेपुरा में आईरा : पत्रकार संघ का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Gulfraz Sheikh

8 months ago 32 views
पत्रकार संघ का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मधेपुरा। जिला मुख्यालय स्थित प्रेस क्लब भवन में गुरुवार को इंटरनेशनल आईरा पत्रकार संघ का 12वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के मुख्य संरक्षक प्रदीप कुमार झा ने की। इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी और संगठन की मजबूती, एकता तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य संरक्षक प्रदीप कुमार झा ने कहा कि आईरा पत्रकारों का एक ऐसा संगठन है जो हमेशा पत्रकारों के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि यह संगठन केवल जिला या राज्य स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि देश और विदेशों तक पत्रकारों की आवाज को उठाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में पत्रकारों के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं, ऐसे में एक मजबूत संगठन का होना बेहद जरूरी है।

जिलाध्यक्ष मुरारी कुमार सिंह ने कहा कि आईरा पत्रकारों को एकजुट करने का काम करता है और उन्हें एक ऐसा मंच देता है जहां वे अपनी समस्याओं और विचारों को खुलकर रख सकें। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना, उन्हें बेहतर कार्य वातावरण दिलाना और पत्रकारिता के क्षेत्र में गुणवत्ता को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि संगठन समय-समय पर पत्रकारों के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के लिए भी कार्यक्रम आयोजित करता है।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि पत्रकारिता केवल खबर लिखने का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि सच्ची पत्रकारिता वही है जो पब्लिसिटी के लिए नहीं बल्कि जनता के हित में की जाए। पत्रकारों ने कहा कि आईरा संगठन के माध्यम से पत्रकारों को एक मजबूत आवाज मिलती है, जिससे वे समाज के मुद्दों को मजबूती से उठा पाते हैं।

समारोह के अंत में सभी पत्रकारों ने मिलकर केक काटा और स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं। इस दौरान संगठन के भविष्य को और मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़ने पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर संरक्षक सुकेश राणा, डॉ. संजय कुमार, अमित कुमार, सुनीत साना, मो. मेराज आलम, पवन कुमार, मोनाजीर आलम, आरजू अंसारी, नगमा परवीन सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय उत्साहपूर्ण बना रहा और सभी ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Tags # #

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

50
पेज 1 / 9
विज्ञापन
Advertisement