लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
Debanjan Chakraborty ( Bureau Chief Hoogly )
पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान में गुरुवार, 26 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी और माकपा (CPM) समर्थकों के बीच जोरदार झड़प हो गई। इस घटना के बाद बर्धमान शहर के बादामतला इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
प्राप्त खबरों के मुताबिक, बादामतला इलाके में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किसान आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर एक सभा आयोजित की गई थी। इस सभा में CPM के वरिष्ठ नेता और संयुक्त किसान मोर्चा के राज्य संयोजक अमल हलदर संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान पास के कर्जन गेट इलाके से भाजपा की एक रैली आगे बढ़ी और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि सभा के मंच पर कुर्सियां और ईंटें फेंकी गईं तथा लाठियों से भी हमला किया गया। इस घटना में वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर के सिर और पैर में चोट आई। कई अन्य कार्यकर्ताओं के घायल होने की भी खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
हालांकि, भाजपा ने अपने ऊपर लगे हमले के आरोपों को खारिज किया है। भाजपा नेताओं का दावा है कि पहले उनके कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया और CPM की ओर से उनके कार्यक्रम को बाधित करने की कोशिश की गई। वहीं, CPM नेताओं ने भाजपा और RSS समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा
विज्ञापन
विज्ञापन