लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
Debanjan Chakraborty ( Bureau Chief Hoogly )
पश्चिम बंगाल में गौ-सेवा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा ऐलान किया है। राज्य सरकार बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल, इलाज और रखरखाव के लिए हर साल अधिकतम एक लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
सोमवार को नबन्ना में राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने इस नई योजना की घोषणा की। इस योजना का नाम 'गौ सेवा योजना' रखा गया है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, इस योजना का लाभ केवल गौशालाओं तक सीमित नहीं रहेगा। बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल करने वाले व्यक्ति, परिवार और संस्थान भी निर्धारित सरकारी दिशा-निर्देशों के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
हालांकि, सहायता राशि गायों की संख्या के आधार पर निर्धारित की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा।
इसके साथ ही राज्य में राष्ट्रीय गोकुल मिशन को भी लागू करने की घोषणा की गई है। इसका उद्देश्य देशी गोवंश का संरक्षण, नस्ल सुधार और दूध उत्पादन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन