Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: दुबई करेगा विश्‍व की पहली हवाई टैक्सी सेवा का शुभारंभ

विश्‍व की पहली हवाई टैक्सी सेवा का शुभारंभ करने के लिए दुबई ने वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट-2024 में समझौतों पर किए हस्ताक्षर

दुबई ने विश्‍व की पहली हवाई टैक्‍सी सेवा का शुभारंभ करने के लिए वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट-2024 में समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए हैं। ये समझौते शहर में इलेक्ट्रिक हवाई टैक्‍सी सेवा और वर्टिपोर्ट नेटवर्क का विस्‍तार करने में दुबई के लिए सहायक होंगे। एयर टैक्सी नेटवर्क अपना परिचालन 2026 से शुरु करेगा।

नवाचारी विमान, एक पायलट सहित चार यात्री आराम से उड़ान भर सकेंगे


मुख्‍य आकर्षण जॉबी एविएशन एस-4 एक नवाचारी विमान है, जिसमें एक पायलट सहित चार यात्री आराम से उड़ान भर सकेंगे। एस-4 नवाचारी विमान 6 प्रॉपेलर और 4 बैटरियों से संचालित होगा। इस विमान की अधिकतम रेंज 161 किलोमीटर है। इस विमान की प्रति घंटे की गति 321 किलोमीटर है। इस विमान की वर्टिकल टेक ऑफ और लैंडिंग क्षमता इसे शहरी ढांचे के लिए आदर्श बनाती है।

इस विमान की उड़ान के लिए कम स्‍थान की आवश्‍यकता होगी और हेलिकॉप्‍टर की तुलना में ध्‍वनि प्रदूषण भी कम होगा। बिजली संचालित इस विमान को उड़ानों के बीच तेजी से रीचार्ज किया जा सकता है। यह पहल अधिक सतत और सुगम परिवहन भविष्‍य की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम को दर्शाती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन