लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर
श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन
सागर/ गुरूसिंघ सभा के अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह होरा ने बताया कि 22 नवम्बर दिन रविवार को नगर कीर्तन जो कि सुबह 11:30 भगवान गुरूद्वारे से प्रारंभ होकर सदर, लद्दूलेन, स्टेशन, तीनबत्ती, सुभाष नगर सिंधी कालोनी होते हुए वापिस भगवानगंज गुरूद्वारे पर समापन होगा व 22,23,24 नवम्बर को सुबह शाम कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेगा 24 तारीख को विशेष दीवान सजेगा जिसमे सुबह 9 बजे श्री अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति होगी 9:30 बजे से 11 बजे तक हजूरी रागी भाई गुरबचन सिंघ जी का जत्था कीर्तन करेगा 11 बजे से 12:30 तक भाई गुरकीरत सिंघ जी का जत्था कीर्तन करेगा 12:30 बजे श्री निशान साहिब जी की सेवा होगी 1:30 बजे तक समाप्ति होगी उपरांत गुरु के लंगर की सेवा होवेगी शाम को 7 बजे से बच्चों का प्रोग्राम होगा रात 10 बजे से 12 बजे तक दरबार साहिब से आए भाई गुरकीरत सिंघ जी का जत्था कीर्तन करेगा 12:30 बजे समाप्ति उपरांत मिष्ठान प्रसाद व दूध के लंगर की सेवा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन