Fri, 20 Nov 2026 | 11:39:55 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

Corona virus new strain -क्या हे जिसमे काम नहीं आ रही एंटीबॉडी,15 दिन बाद ही दोबारा संक्रमित हो रहे Corona मरीज

admin

5 years ago 82 views
Corona virus new strain -क्या हे जिसमे काम नहीं आ रही एंटीबॉडी,15 दिन बाद ही दोबारा संक्रमित हो रहे Corona मरीज

Corona virus new strain-एक अनुमान के मुताबिक कोरोना से ठीक हुए किसी मरीज में कोविड-19 की एंटीबॉडी यह मियाद 3 महीने की मानी जाती है. अनुमान इसे इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है और अभी इस पर रिसर्च चल रही है. कहीं-कहीं ऐसा देखा जा रहा है कि कोई मरीज दो हफ्ते बाद ही दुबारा संक्रमण का शिकार हो गया. यह ट्रेंड चौंकाने वाला है क्योंकि कोरोना से ठीक हुआ मरीज यह सोचता है कि अब वह सुरक्षित है, लेकिन ऐसी बात नहीं है.

पिछले साल कोरोना की लहर और इस बार में कई बड़े अंतर देखे जा रहे हैं. पिछली बार ऐसा अनुमान लगाया गया कि कोरोना से ठीक हुए मरीज में 3 महीने तक एंटीबॉडी होती है और वह दुबारा संक्रमित नहीं होता.

कम से कम इन तीन महीनों में तो ऐसी कोई बात नहीं होती. लेकिन इस बार डबल म्यूटेंट कोरोना के स्ट्रेन ने सबकुछ बदल कर रख दिया है. कुछ मरीज ऐसे भी मिले हैं जो दो हफ्ते (लगभग 15 दिन) बाद निगेटिव हो गए लेकिन फिर किसी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए और खुद भी पॉजिटिव हो गए. यह चौंकाने वाली बात है. यह डबल म्यूटेंट स्ट्रेन के चलते बताया जा रहा है.

Advertisement
Advertisement

जाने विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञ बता रहे हैं कि पिछले साल फैले संक्रमण में 15 दिन की गंभीरता का अंदाजा लगाया जाता था. कोई व्यक्ति संक्रमित हुआ तो शुरू के 3 दिन में वायरस शरीर के अंदर खुद को मल्टीप्लाई करता था, इनक्यूबेशन पीरियड का दौर चलता था. तीन दिन बाद मरीज में रोग के लक्षण आते थे. 14 दिन तक आते-आते लोग स्वस्थ हो जाते, बशर्ते कि उनमें कोई कोमोरबिडिटी न हो. 15 दिन बाद मरीज स्वस्थ होने लगते थे और उनमें तकरीबन 3 महीने तक एंटीबॉडी होती थी जिससे कि नया संक्रमण नहीं होता था. लेकिन इस बार स्थिति बदल गई है.

कोरोना ने बदला स्वरूप

Corona virus new strain -क्या हे जिसमे काम नहीं आ रही एंटीबॉडी,15 दिन बाद ही दोबारा संक्रमित हो रहे Corona मरीज

डॉक्टर्स की मानें तो अब 14 दिन वाला हिसाब नहीं है. कई मरीज ऐसे मिले हैं जो तीन दिन के अंदर काल के गाल में समा गए. डॉक्टर अभी सीटी स्कैन और कोई अन्य जांच करने की कोशिश करते, तब तक मरीज की मौत हो जाती है. पहले या दूसरे दिन से मरीजों में गंभीर लक्षण दिखने लगे हैं. पिछली बार कोमोरबिडिटी वाले मरीजों के बचने की संभावना दिखती थी. लेकिन इस बार यह संभावना लगभग शून्य हो गई है. कोरोना वायरस को लेकर किए गए दावे हर रोज झूठे साबित हो रहे हैं. वजह है, इस वायरस का लगातार बदलता स्वरूप. ऐसे में वायरस को लेकर हर दिन नई बातें सामने आ रही हैं.

बदल गया है एंडीबॉडी का रूल

मान लीजिए कोरोना वायरस ने एक बार किसी को संक्रमित कर दिया, मरीज का इलाज किया गया और वह रिकवर भी हो गया. माना जाता है एक बार किसी को वायरस ने संक्रमित कर दिया तो उसके बाद शरीर में उस वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी बन जाती है. और अब ये वायरस एक समय सीमा तक या जब तक शरीर में एंटीबॉडी है, किसी को दोबारा संक्रमित नहीं करेगा. ये समय सीमा हर व्यक्ति के केस में अलग होती है. क्योंकि किसी के शरीर में एंटीबॉडीज 3 महीने तो किसी के शरीर में साल भर तक रहती है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

लेकिन अब ऐसे भी मामले सामने आए हैं जहां निगेटिव होने के महज 15 दिन बाद किसी के शरीर में एक बार फिर symptoms दिखने लगते हैं. टेस्ट कराने पर रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आ जाती है? ऐसा क्यों? क्या एक बार निगेटिव होने के बाद किसी को इतनी जल्दी फिर से covid हो सकता है? इस बारे में नोएडा के डॉक्टर वलेचा बताते हैं, हां ये बिल्कुल मुमकिन है. इसे ऐसे समझिए कि ये सही है कि आपकी बॉडी ने एक बार उस वायरस को पहचान लिया और उसके खिलाफ एंटीबॉडीज भी तैयार कर ली. लेकिन अगर वहीं वायरस अगली बार अपनी शक्ल बदल कर आए तो?

डबल म्युटेंट और Immunity Escape क्या है

डॉ. वलेचा ने बताया कि कोरोना वायरस लगतार अपना रूप बदल रहा है और ऐसे में वायरस का कोई नया स्ट्रेन आपको दोबारा इन्फेक्ट कर सकता है क्योंकि वायरस अपना रूप बदल कर आया है जिसे हम नया स्ट्रेन भी कहते हैं. आपकी बॉडी हो सकता है वायरस के इस बदले रूप को ना पहचाने, और आपके शरीर में मौजूद एंटीबॉडीज उस से न लड़ पाए. इसे मेडिकल टर्म में Immunity escape कहते हैं. डॉक्टर वलेचा का ये भी कहना है कि हो सकता है कि दूसरी बार ये वायरस आपको इतना नुकसान न पहुंचाए लेकिन फिर भी हमें हर ज़रूरी दवाई और सावधानी बरतनी चाहिए.

Read also-

एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा,भारत को झेलनी पड़ सकती है कोरोना की तीसरी लहर

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

91
पेज 15 / 16
विज्ञापन
Advertisement