लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक
कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के पुरैनी में सोमवार की रात चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। चाय पी रहे एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक हमला बोल दिया और चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर मौके से फरार हो गए।
हमले में शिवबोध यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके कमर, कूल्हे और जांघ में चाकू के कई घाव आए हैं। घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर आदर्श कॉलोनी स्थित श्रीराम हॉस्पिटल रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि हमले में नस कटने से काफी रक्तस्राव हुआ है और युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
वारदात को अंजाम देने वाले हमलावर कौन थे और आखिर हमला किस वजह से किया गया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों तक कब पहुंचती है और इस हमले के पीछे की असल वजह क्या सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन