Mon, 23 Nov 2026 | 01:49:24 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
मधेपुरा में जीविका का तीन दिवसीय सुरक्षित स्वास्थ्य एवं खुशहाल परिवार प्रशिक्षण संपन्न रास पूर्णिमा पर इस्कॉन मायापुर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कृष्ण भक्ति में डूबा मायापुर! कुंभ की तर्ज पर सजेगा गंगासागर, 300 मछुआरा परिवारों के पुनर्वास की तैयारी! नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। मधेपुरा में जीविका का तीन दिवसीय सुरक्षित स्वास्थ्य एवं खुशहाल परिवार प्रशिक्षण संपन्न रास पूर्णिमा पर इस्कॉन मायापुर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कृष्ण भक्ति में डूबा मायापुर! कुंभ की तर्ज पर सजेगा गंगासागर, 300 मछुआरा परिवारों के पुनर्वास की तैयारी! नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया।
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

Black Fungus: कोरोना महामारी के बीच ,ब्लैक फंगस को लेकर सरकार अलर्ट,जानें-

admin

5 years ago 64 views
Black Fungus: कोरोना महामारी के बीच ,ब्लैक फंगस को लेकर सरकार अलर्ट,जानें-
Black Fungus: कोरोना महामारी के बीच ,ब्लैक फंगस को लेकर सरकार अलर्ट, जानें-

Black Fungus-कोरोना महामारी से हमारा भारत देश अभी लड़ रहा हे और अब एक नई बीमारी म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस से निपटने के लिए भारत और केंद्र सरकार ने कमर कस ली है। दरअसल यह खतरनाक बीमारी कोरोना से इन्फेक्ट हुए मरीजों में तेजी से पनप रही है। शुरुआती मामले गुजरात और राजस्थान में सामने आए हैं। लेकिन उत्तर भारत में भी अब इसका प्रकोप दिखने लगा है। इस बीमारी से अंधेपन का खतरा रहता। अब तक कई लोग आंखों की रोशनी खो चुके हैं। इसकी दवाएं और इंजेक्शन महंगे होते हैं।

इन राज्यों में तेजी से फैल रहा ब्लैक फंगस

कोरोना से रिकवर हो चुके कई लोगों के लिए यह नया संक्रमण जानलेवा साबित हो रहा है।

Advertisement
Advertisement

मध्य प्रदेश के जबलपुर से लेकर महाराष्ट्र के ठाणे तक में इस वजह से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है तो भारत के कई हिस्सों में इसके मरीज मिल रहे हैं। सोमवार को ओडिशा में इसका पहला केस मिला तो दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी नए केस मिले हैं। दिल्ली एम्स में भी ब्लैक फंगस मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया गया है।

एंटी-फंगल दवा का उत्पादन बढ़ाने पर जोर

ब्लैक फंगस (Black Fungus) के मरीजों के लिए दवाओं की किल्लत न हो इसके लिए सरकार ने दवा निर्माता कंपनियों से उत्पादन बढ़ाने को कहा है। रसायन एवं उवर्रक मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार म्यूकर फंगस के कारण होने वाली इस बीमारी से साइनस, दिमाग, आंख और फेफड़ों पर बुरा असर पड़ता है। अंधे होने के साथ मरीज की मौत होने की आशंका भी रहती है।

एंफोटेरिसिन बी दवा की मांग बढ़ी

बयान के अनुसार कुछ राज्यों में Black Fungus का प्रकोप बढ़ने से एंफोटेरिसिन बी दवा (इंजेक्शन) की मांग बढ़ गई है। इस मरीज से पीडि़त लोगों के लिए डाक्टर यही दवा लिख रहे हैं। सरकार इस दवा की पर्याप्त उपलब्धता बना रखने के लिए निर्माताओं से इसका उत्पादन बढ़ाने के लिए चर्चा करने के साथ इसका आयात भी करने जा रही है।

राज्यों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाएगी दवा

जानकारी के अनुसार सरकार ने 11 मई को देश में एंफोटेरिसिन बी के स्टाक और संभावित आपूर्ति का जायजा लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कोटा आवंटित कर दिया है। राज्यों को 10 मई से लेकर 31 मई तक दवा उपलब्ध कराई जाती रहेगी।

राज्यों से किया गया अनुरोध

राज्यों से अनुरोध किया गया है कि वे सरकारी और निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य देखभाल एजेंसियों के बीच आपूर्ति के समान वितरण के लिए एक तंत्र स्थापित करें। राज्यों से इस आवंटन से दवा प्राप्त करने के लिए निजी और सरकारी अस्पतालों के लिए प्वाइंट आफ कांटैक्ट का प्रचार करने का भी अनुरोध किया गया है। जानकारी में कहा कि आपूर्ति की व्यवस्था की निगरानी राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) द्वारा की जाएगी।

ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस)जानें- क्या है

भारतीय चिकित्सा विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, म्यूकर माइकोसिस एक तरह का दुर्लभ/खतरनाक फंगल इंफेक्शन है जो शरीर में बहुत तेजी से फैलता है। यह संक्रमण मस्तिष्क, फेफड़े और त्वचा पर भी असर कर रहा है। इस बीमारी में कई के आंखों की रौशनी चली जाती है वहीं कुछ मरीजों के जबड़े और नाक की हड्डी गल जाती है। अगर समय रहते इलाज न मिले तो मरीज की मौत हो सकती है।

जानिए क्या हैं लक्षण और खतरा किन्हें है ?

यह फंगल संक्रमण ज्यादातर उन्हीं मरीजों में देखा गया है जो मधुमेह यानी डायबिटीज से पीड़ित हैं। ऐसे मरीजों को अपना मधुमेह का स्तर नियंत्रण में रखना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार म्यूकोरमायकोसिस के लक्षणों में सिरदर्द, बुखार, आंखों में दर्द, नाक बंद या साइनस और देखने की क्षमता पर आंशिक रूप से असर शामिल है।

Read also-

Seoni News-ब्लेक फंगस का मरीज सिवनी में मिला जबलपुर किया गया रिफर,श्री दिनेश राय मुनमुन ने जताई नाराजगी

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

91
पेज 1 / 16
विज्ञापन
Advertisement