Mon, 23 Nov 2026 | 05:33:46 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
गांवों में विकास के दावों के बीच आज भी अधूरी हैं बुनियादी सुविधाएं, ग्रामीणों की चुनौतियां बरकरार दूसरी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं, कांग्रेस में ही मेरी आस्था: पूर्व विधायक अनूप नाग मधेपुरा में जीविका का तीन दिवसीय सुरक्षित स्वास्थ्य एवं खुशहाल परिवार प्रशिक्षण संपन्न रास पूर्णिमा पर इस्कॉन मायापुर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कृष्ण भक्ति में डूबा मायापुर! कुंभ की तर्ज पर सजेगा गंगासागर, 300 मछुआरा परिवारों के पुनर्वास की तैयारी! नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन गांवों में विकास के दावों के बीच आज भी अधूरी हैं बुनियादी सुविधाएं, ग्रामीणों की चुनौतियां बरकरार दूसरी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं, कांग्रेस में ही मेरी आस्था: पूर्व विधायक अनूप नाग मधेपुरा में जीविका का तीन दिवसीय सुरक्षित स्वास्थ्य एवं खुशहाल परिवार प्रशिक्षण संपन्न रास पूर्णिमा पर इस्कॉन मायापुर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कृष्ण भक्ति में डूबा मायापुर! कुंभ की तर्ज पर सजेगा गंगासागर, 300 मछुआरा परिवारों के पुनर्वास की तैयारी! नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम सोमकला में : अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल: एसपी दफ्तर पहुंचकर ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

7 months ago 451 views
अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल: एसपी दफ्तर पहुंचकर ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल: एसपी दफ्तर पहुंचकर ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

कटनी। बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम सोमकला में लंबे समय से फल-फूल रहे अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अब ग्रामीणों का सब्र टूट गया है। बुधवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे और एसपी अभिनय विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपकर गांव में चल रहे अवैध नशे के कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की गुहार लगाई।

Advertisement
Advertisement

"बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद"

ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि सोमकला गांव में खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है, जिससे न केवल गांव का माहौल खराब हो रहा है, बल्कि छोटे बच्चे और युवा भी नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। महिलाओं का आरोप है कि शराब के कारण परिवारों में आए दिन झगड़े हो रहे हैं और गांव की शांति पूरी तरह भंग हो चुकी है।

थाने में नहीं हुई सुनवाई, दी आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस संबंध में उन्होंने कई बार बहोरीबंद थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी उपेक्षा से परेशान होकर उन्हें एसपी की शरण लेनी पड़ी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गांव में अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे।

एसपी ने दिए जांच के आदेश

एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जिले में अवैध नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Tags #

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1703
पेज 1 / 284
विज्ञापन
Advertisement