Tue, 24 Nov 2026 | 12:58:35 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
जल संरक्षण की पहल: कांकेर जिले में 34 वनराई बंधों का निर्माण, गुरुभक्तों ने किया सामूहिक श्रमदान कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, ढीमरखेड़ा में उठी निष्पक्ष जांच की मांग; हर बूथ पर नियुक्त होंगे ‘वोटर रक्षक’, चंदननगर में भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ जगद्धात्री पूजा महोत्सव संत भगत गिरी महाराज के दर्शन को उमड़ी भीड़, सांसद संवाद केंद्र में सांसद वानखेड़े ने सुनीं आमजन की समस्याएं कांकेर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, 11 खेल विधाओं में दम दिखाएंगे खिलाड़ी कलेक्टर कुन्दन कुमार ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से जानी समस्याएं धान खरीदी में प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा लागू करने की मांग, जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन गांवों में विकास के दावों के बीच आज भी अधूरी हैं बुनियादी सुविधाएं, ग्रामीणों की चुनौतियां बरकरार जल संरक्षण की पहल: कांकेर जिले में 34 वनराई बंधों का निर्माण, गुरुभक्तों ने किया सामूहिक श्रमदान कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, ढीमरखेड़ा में उठी निष्पक्ष जांच की मांग; हर बूथ पर नियुक्त होंगे ‘वोटर रक्षक’, चंदननगर में भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ जगद्धात्री पूजा महोत्सव संत भगत गिरी महाराज के दर्शन को उमड़ी भीड़, सांसद संवाद केंद्र में सांसद वानखेड़े ने सुनीं आमजन की समस्याएं कांकेर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, 11 खेल विधाओं में दम दिखाएंगे खिलाड़ी कलेक्टर कुन्दन कुमार ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से जानी समस्याएं धान खरीदी में प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा लागू करने की मांग, जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन गांवों में विकास के दावों के बीच आज भी अधूरी हैं बुनियादी सुविधाएं, ग्रामीणों की चुनौतियां बरकरार
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

प्रधानमंत्री मोदी आज ‘भारत टेक्स 2024’ का उद्घाटन करेंगे

admin

2 years ago 221 views
प्रधानमंत्री मोदी आज ‘भारत टेक्स 2024’ का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में भारत मंडपम में ‘भारत टेक्स 2024’का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम देश में आयोजित होने वाले वस्त्र क्षेत्र से जुड़े वैश्विक स्तर के अब तक के सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक है ‘भारत टेक्स 2024’का आयोजन 26-29 फरवरी, 2024 के दौरान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के 5एफ विजन से प्रेरणा लेते हुए, इस कार्यक्रम में फाइबर, फैब्रिक और फैशन के जरिए खेत (फार्म) से लेकर विदेश (फॉरेन)पर एकीकृत रूप से ध्यान केन्द्रित किया गया है जो संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला को कवर करता है। यह आयोजन वस्त्र क्षेत्र में भारत की शक्ति को प्रदर्शित करेगा और वैश्विक वस्त्र महाशक्ति के रूप में भारत की स्थिति की पुष्टि करेगा। इस चार-दिवसीय कार्यक्रम में 65 से अधिक ज्ञान सत्र होंगे, जिसमें दुनिया भर के 100 से अधिक पैनलिस्ट इस क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसमें स्थिरता और चक्रीयता पर समर्पित मंडप, एक ‘इंडी हाट’, भारतीय वस्त्र विरासत, स्थिरता एवं वैश्विक डिजाइन जैसे विविध विषयों पर फैशन प्रस्तुतियों के साथ-साथ संवादात्मक (इंटरैक्टिव) फैब्रिक परीक्षण क्षेत्र और उत्पादों के प्रदर्शन का भी समावेश होगा। ‘भारत टेक्स 2024’में वस्त्र क्षेत्र से जुड़े छात्रों, बुनकरों, कारीगरों और वस्त्र क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के अलावा नीति निर्माताओं एवं वैश्विक स्तर के सीईओ, 3,500 से अधिक प्रदर्शकों, 100 से अधिक देशों के 3,000 से अधिक खरीदारों और 40,000 से अधिक व्यापारिक आगंतुकों की भागीदारी की उम्मीद है। इस आयोजन के दौरान 50 से अधिक घोषणाओं और समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, जिससे वस्त्र क्षेत्र में निवेश एवं व्यापार को और अधिक बढ़ावा मिलेगा तथा निर्यात को बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

303
पेज 4 / 51
विज्ञापन
Advertisement