Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

समरसता कलश यात्रा का सिलौंडी में भव्य स्वागत : संत रविदास महाराज के संदेश से गूंजा क्षेत्र।

हिमांशु

Sat, Sep 5, 2026

समरसता कलश यात्रा का सिलौंडी में भव्य स्वागत,संत रविदास महाराज के संदेश से गूंजा क्षेत्र।

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में निकली यात्रा,सिलौंडी से नेगाई होते हुए भारत नगर पहुंची।

मध्य प्रदेश

कटनी

जनपद पंचायत ढीमरखेडा क्षेत्र अंतर्गत

सिलौंडी। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जन्म जयंती वर्ष के शुभ अवसर पर सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का संदेश लेकर निकाली जा रही समरसता कलश यात्रा का ग्राम सिलौंडी में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत एवं वंदन किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर रही यह यात्रा समाज में समरसता, समानता, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश पहुंचा रही है।

समरसता कलश यात्रा का शुभारंभ सिलौंडी स्थित छोटी मढ़िया से हुआ। इसके बाद यात्रा नेगाई होते हुए भारत नगर पहुंची। यात्रा के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धापूर्वक कलश का पूजन-अर्चन कर यात्रा का स्वागत किया। जगह-जगह लोगों में यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला।

सिलौंडी में कलश यात्रा का पूजन मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, भाजपा जिला मंत्री डॉ. प्रशांत राय, सरपंच पंचों संतोष कुमार एवं उपसरपंच राहुल राय सहित ग्रामीणों द्वारा किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने संत रविदास महाराज के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक समरसता और सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इसके पश्चात समरसता कलश यात्रा नेगाई पहुंची, जहां पूर्व सरपंच गणेश साहू ने श्रद्धापूर्वक कलश का पूजन-अर्चन कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के भारत नगर पहुंचने पर अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष वंशकार के नेतृत्व में वंशकार समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। समाजजनों ने कलश का विधिवत पूजन-अर्चन कर संत रविदास महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी एवं भाजपा जिला मंत्री डॉ. प्रशांत राय द्वारा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर संतोष वंशकार का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता और समरसता को मजबूत करने की दिशा में ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।

आयोजन के दौरान पूर्व सरपंच नेगाई गणेश साहू, मंडल उपाध्यक्ष सोनू दुबे, अरविंद तिवारी, महामंत्री सदन तिवारी, पंच पुनीत सेन, श्याम दत्त राय, राजा राय, फूला बाई काछी, सचिव देवराज धनगर, जन शिक्षक संतोष बर्मन, यात्रा प्रभारी महेंद्र कुरौती, उपयंत्री भूपेंद्र, रोजगार सहायक अमरीश राय, सहित समस्त जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

समरसता कलश यात्रा के माध्यम से संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के सामाजिक समरसता, समानता और मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा के सिलौंडी पहुंचने पर जिस उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ ग्रामीणों ने स्वागत किया, उससे क्षेत्र में सामाजिक एकता और सद्भाव की भावना को और मजबूती मिली।

Mpnewslive.

कटनी जिला रिपोर्टर हिमांशु

Tags :

Mpnewslive

Katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन