Mon, 23 Nov 2026 | 09:16:48 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
सांसद संवाद केंद्र में सांसद वानखेड़े ने सुनीं आमजन की समस्याएं कांकेर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, 11 खेल विधाओं में दम दिखाएंगे खिलाड़ी कलेक्टर कुन्दन कुमार ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से जानी समस्याएं धान खरीदी में प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा लागू करने की मांग, जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन गांवों में विकास के दावों के बीच आज भी अधूरी हैं बुनियादी सुविधाएं, ग्रामीणों की चुनौतियां बरकरार दूसरी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं, कांग्रेस में ही मेरी आस्था: पूर्व विधायक अनूप नाग मधेपुरा में जीविका का तीन दिवसीय सुरक्षित स्वास्थ्य एवं खुशहाल परिवार प्रशिक्षण संपन्न रास पूर्णिमा पर इस्कॉन मायापुर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कृष्ण भक्ति में डूबा मायापुर! कुंभ की तर्ज पर सजेगा गंगासागर, 300 मछुआरा परिवारों के पुनर्वास की तैयारी! नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट सांसद संवाद केंद्र में सांसद वानखेड़े ने सुनीं आमजन की समस्याएं कांकेर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, 11 खेल विधाओं में दम दिखाएंगे खिलाड़ी कलेक्टर कुन्दन कुमार ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से जानी समस्याएं धान खरीदी में प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा लागू करने की मांग, जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन गांवों में विकास के दावों के बीच आज भी अधूरी हैं बुनियादी सुविधाएं, ग्रामीणों की चुनौतियां बरकरार दूसरी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं, कांग्रेस में ही मेरी आस्था: पूर्व विधायक अनूप नाग मधेपुरा में जीविका का तीन दिवसीय सुरक्षित स्वास्थ्य एवं खुशहाल परिवार प्रशिक्षण संपन्न रास पूर्णिमा पर इस्कॉन मायापुर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कृष्ण भक्ति में डूबा मायापुर! कुंभ की तर्ज पर सजेगा गंगासागर, 300 मछुआरा परिवारों के पुनर्वास की तैयारी! नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सिलौंडी पुलिस ने महुआ लहान और : कच्ची शराब पर की करवाई

हिमांशु

2 months ago 884 views
कच्ची शराब पर की करवाई

कटनी में अवैध कच्ची शराब पर पुलिस का शिकंजा: सागर त्रासदी के बाद जिला प्रशासन सतर्क

मध्य प्रदेश | कटनी

सागर जिले में जहरीली/नकली शराब पीने से हुई दर्दनाक त्रासदी के बाद कटनी जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गया है। इस घटना से सबक लेते हुए कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

इसी कड़ी में, सिलौंडी चौकी पुलिस ने ग्राम धनवाही में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बैसाखू ठाकुर के घर पर दबिश देकर 4 डिब्बे महुआ लहान और 4 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि इस अवैध कारोबार में बैसाखू ठाकुर के साथ उनकी पत्नी हरछटिया भी संलिप्त थी। इस सफल कार्रवाई में सिलौंडी चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडे, धर्मवीर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

सागर में जहरीली शराब से मचा कोहराम, 11 से अधिक लोगों की मौत

उल्लेखनीय है कि सागर जिले की बंडा तहसील के घूघरा खुर्द, जालमपुर, बराज, नौराज, दलपतपुर और बमूरा सहित आसपास के गांवों में शनिवार रात जहरीली शराब पीने से हाहाकार मच गया। शराब का सेवन करने से कई लोगों की हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद रविवार सुबह तक मौतों का सिलसिला शुरू हो गया।

मौत का आंकड़ा: सागर CMHO डॉ. देवेश पटेरिया ने 11 मौतों की पुष्टि की है, जबकि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मृतकों की संख्या 14 तक पहुंच चुकी है।

अस्पताल में भर्ती: 25 से 30 लोग गंभीर स्थिति में बंडा सिविल अस्पताल और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (सागर) में इलाज करवा रहे हैं।

मौत का कारण: स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्राथमिक लक्षण 'मिथाइल अल्कोहल पॉइजनिंग' (जहरीली शराब का असर) की ओर इशारा कर रहे हैं।

सागर की इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है, जिसके चलते कटनी पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए लगातार गांव-गांव में अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा कस रही है।

Mpnewslive

कटनी जिला रिपोर्टर हिमांशु

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
विज्ञापन
Advertisement