लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
हिमांशु
अपराधों पर अंकुश, अवैध गतिविधियों पर निगरानी और आमजन की शिकायतों का त् वरित निराकरण रहेगी प्राथमिकता; नए चौकी प्रभारी से क्षेत्रवासियों को बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद।
मध्य प्रदेश / कटनी / ढीमरखेड़ा।
सिलौंडी। पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत सिलौंडी पुलिस चौकी के प्रभारी की जिम्मेदारी अब कुलदीप सिंह को सौंपी गई है। उनके चौकी प्रभारी बनने के बाद सिलौंडी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई है।
सिलौंडी चौकी क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से कई ग्रामीण इलाकों को जोड़ता है। ऐसे में क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों की रोकथाम करना, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करना नए चौकी प्रभारी के सामने प्रमुख चुनौतियां रहेंगी।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना, आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुनना तथा उनका समय पर निराकरण सुनिश्चित करना भी उनकी कार्यशैली की महत्वपूर्ण कसौटी होगी। क्षेत्र में होने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं पर त्वरित पुलिस कार्रवाई और संवेदनशील मामलों में तत्परता से पुलिस की छवि को और मजबूत किया जा सकता है।
जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय की उम्मीद
कुलदीप सिंह के चौकी प्रभारी बनने के बाद स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी और आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बेहतर पुलिस व्यवस्था मिलेगी। अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारी संभालने के बाद वे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर अंकुश और कानून व्यवस्था को लेकर किस तरह की प्रभावी कार्ययोजना अपनाते हैं।

क्षेत्रवासियों की निगाहें अब नए चौकी प्रभारी की कार्यशैली और पुलिसिंग पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन