Mon, 23 Nov 2026 | 01:47:32 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
मधेपुरा में जीविका का तीन दिवसीय सुरक्षित स्वास्थ्य एवं खुशहाल परिवार प्रशिक्षण संपन्न रास पूर्णिमा पर इस्कॉन मायापुर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कृष्ण भक्ति में डूबा मायापुर! कुंभ की तर्ज पर सजेगा गंगासागर, 300 मछुआरा परिवारों के पुनर्वास की तैयारी! नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। मधेपुरा में जीविका का तीन दिवसीय सुरक्षित स्वास्थ्य एवं खुशहाल परिवार प्रशिक्षण संपन्न रास पूर्णिमा पर इस्कॉन मायापुर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कृष्ण भक्ति में डूबा मायापुर! कुंभ की तर्ज पर सजेगा गंगासागर, 300 मछुआरा परिवारों के पुनर्वास की तैयारी! नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया।
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

मेले में मशहूर कथावाचक, ओजस्वी वक्ता और सनातन धर्म की प्रचारक साध्वी बालिका सरस्वती, ऋषियों की भूमिका पर कार्यक्रम, नशा मुक्ति ड्रामा, जोड़ी कमाल की, मोहल्ला परिवारों का स्वावलंबन समारोह और गायन की प्रस्तुति हुई।

admin

1 year ago 40 views
मेले में मशहूर कथावाचक, ओजस्वी वक्ता और सनातन धर्म की प्रचारक साध्वी बालिका सरस्वती, ऋषियों की भूमिका पर कार्यक्रम, नशा मुक्ति ड्रामा, जोड़ी कमाल की, मोहल्ला परिवारों का स्वावलंबन समारोह और गायन की प्रस्तुति हुई।

स्वदेशी मेला में उमड़ी भीड़; जयपुरी ज्वेलरी, बाम्बे के बैग व भारतीय व्यंजन आकर्षण का केंद्र बने

सागर। पीटीसी मैदान में 11 दिवसीय स्वदेशी मेला के दूसरे दिन आज सोमवार को लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। मेले के सभी स्टॉल पर ग्राहक व दर्शकों की भीड़ रही। स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के माध्यम से यह मेला आयोजित किया जा रहा है। मेला प्रांगण में मशहूर कथावाचक, ओजस्वी वक्ता और सनातन धर्म की प्रचारक साध्वी बालिका सरस्वती, आर्ट एण्ड कामर्स कालेज के छात्रों द्वारा ऋषियों की भूमिका पर कार्यक्रम, वात्सल्य स्कूल द्वारा नशा मुक्ति ड्रामा, जय तिवारी द्वारा गायन, अखिल भारतीय महिला परिषद एवं विचार समिति के संयुक्त तत्वावधान में जोड़ी कमाल की कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके अलावा मोहल्ला परिवारों का स्वावलंबन समारोह में दो हजार महिलाओं ने हिस्सा लिया। अखिल भारतीय महिला परिषद की शकुंतला जैन, रश्मि ऋतु जैन, दीप्ती चंदेरिया, आशा जैन, स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत समन्वयक और मेला संयोजक कपिल मलैया एवं अन्य अतिथियों ने उपस्थित होकर दीप जलाकर मेला की शुरूआत की।

जोड़ी कमाल की कार्यक्रम में 19 जोड़ियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर प्रतीक्षा जैन, सरिता जैन, द्वितीय स्थान पर मुक्ता जैन, सुलेखा जैन, तृतीय स्थान पर डॉ. प्रज्ञा, सरिता, हिमांशी जैन, सुनीता पड़वार, चतुर्थ स्थान पर ओजस्व पड़ेले, आदित्य पड़ेले रहे। कार्यक्रम की निर्णायक दीप्ती चंदेरिया, अंजना पाठक थीं।

Advertisement
Advertisement

अखिल भारतीय महिला परिषद की मुख्य संयोजक मंजु मगन जैन और सुनीता अरिहंत ने बताया कि मेले में बैलगाड़ी में घूमने का आनंद लोग ले रहे हैं। जयपुरी ज्वेलरी, बाम्बे के बैग, कपड़े, घरेलू सामग्री के स्टॉल, बच्चों के लिए बड़े-बड़े झूले, महिलाओं के लिए पारंपरिक परिधान, देश भर से आए विभिन्न वस्तुओं के स्टाल, हैण्डीक्राफ्ट एवं हैण्डलूम व सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण के केंद्र हैं।

स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक राजकुमार नामदेव ने कहा कि मेला में परंपरागत भारतीय व्यंजन, जयपुरी व पंजाबी व्यंजन का दर्शक लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वदेशी और विदेशी दैनिक उपयोग की वस्तुओं का अंतर जन-जन तक टोली के सदस्यों द्वारा सभी माध्यमों से पहुंचाना चाहिए। इसके अलावा स्वदेशी वस्तुओं के लाभ की जानकारी भी देना चाहिए। अगर स्वदेशी वस्तुओं को सही तरीके से जनता के बीच लाया जाएगा तो निश्चित तौर पर स्वदेशी को बढ़ावा मिलेगा।

मेला सह संयोजक सौरभ रांधेलिया, रिशांक तिवारी, करण श्रीवास्तव, नितिन सोनी ने बताया कि स्वदेशी वस्तुएं एवं उत्पाद किसी भी मामले में विदेशी वस्तुओं से कम नहीं है।

मेला सांस्कृतिक प्रभारी नितिन पटैरिया ने बताया कि गौ माता के गोबर से बने उत्पाद एवं हथकरघा से निर्मित कपड़े आदि के स्टाल लगाए गए हैं। स्टार्टअप करने वाले युवाओं को भी मेले में अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

मेला मीडिया प्रभारी अखिलेश समैया ने सभी अतिथियों का आभार माना।

इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत समन्वयक एवं मेला संयोजक कपिल मलैया, विनय मलैया, सुनील सागर, अंजली दुबे, डॉ. श्वेता नेमा, रवीन्द्र ठाकुर, विनीता केशरवानी, अनीता राजपूत, ज्योति सराफ, संध्या रांधेलिया, सरिता जैन, प्रीति जैन, साधना, रजनी, ऋचा शाह, नीना शाह आदि उपस्थित थीं।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1464
पेज 1 / 244
विज्ञापन
Advertisement