कटनी महिला कांग्रेस द्वारा ‘मां तुझे सलाम—मेरी पतंग, मेरी अभिव्यक्ति’ : बेटियों की अभिव्यक्ति को मिली उड़ान, कटनी में आयोजित हुआ ‘मां तुझे सलाम—मेरी पतंग, मेरी अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Wed, Aug 12, 2026
बेटियों की अभिव्यक्ति को मिली उड़ान, कटनी में आयोजित हुआ ‘मां तुझे सलाम—मेरी पतंग, मेरी अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम
कटनी। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा एवं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के निर्देशानुसार कटनी शहर महिला कांग्रेस द्वारा ‘मां तुझे सलाम—मेरी पतंग, मेरी अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य 15 से 25 वर्ष की बेटियों की सोच, सपनों, भावनाओं और रचनात्मकता को अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करना था। अभियान में बेटियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वयं तैयार की गई रंग-बिरंगी पतंगों के माध्यम से अपनी कला और भावनाओं को व्यक्त किया।
प्रतिभागियों ने अपनी पतंगों और उन पर लिखे संदेशों को वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया तथा QR कोड के जरिए अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कार्यालय, दिल्ली तक पहुंचाई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने बताया कि प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई पतंगों और उन पर लिखे संदेशों को वीडियो एवं QR कोड के माध्यम से दिल्ली भेजा गया है। वहां से विजेता प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 10 लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिए जाने की जानकारी दी गई, जबकि अन्य चयनित प्रतिभागियों को भी अलग-अलग नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में शशि यादव, श्वेता कटारे, आदिता वर्मा, रूपा तिवारी, रेखा तिवारी, सुनीता सोनी, लक्ष्मी रजक, वर्षा बेरा, मंगल सिंह, रमेश सोनी, अभिषेक शिवहरे, रॉबिन पीटर, दिलदार खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Tags :
katni congress news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन