Sat, 21 Nov 2026 | 04:25:59 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी में बिजली विभाग की कार्य प्रणाली पर उठे गंभीर सवाल : कटनी में बिजली व्यवस्था चरमराई, रातभर परेशान होते रहे नागरिक

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

5 months ago 180 views
कटनी में बिजली व्यवस्था चरमराई, रातभर परेशान होते रहे नागरिक

कटनी में बिजली व्यवस्था चरमराई, रातभर परेशान होते रहे नागरिक
कटनी में बिजली विभाग की कार्य प्रणाली पर उठे गंभीर सवाल रातभर परेशान होते रहे नागरिक लगभग हफ्ते भर से परेशान है

कटनी। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच कटनी शहर में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली बंद रहने से लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। शिवाजी नगर, शिवनगर, बालाजी नगर, कलवारा मोड़ सहित कई वार्डों के नागरिक पूरी रात बिजली समस्या से जूझते रहे।

स्थिति इतनी खराब रही कि छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग देर रात तक बिजली कार्यालय के बाहर खड़े होकर सप्लाई बहाल होने का इंतजार करते रहे, लेकिन मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं मिला।

Advertisement
Advertisement

स्थानीय लोगों के अनुसार अलग-अलग वार्डों से बड़ी संख्या में लोग शिकायत लेकर बिजली कार्यालय पहुंचे थे। कई क्षेत्रों में एक फेस बंद हो गया था, जबकि कुछ इलाकों में पूरी सप्लाई ठप रही। नागरिकों का आरोप है कि लगातार फोन लगाने के बावजूद हर बार केवल यही जवाब मिलता रहा कि “10 मिनट में बन रही है”, “टीम पहुंच रही है”, “काम चालू है”, लेकिन वास्तविक स्थिति जस की तस बनी रही।

लोगों का कहना है कि रातभर इंतजार के बाद भी समस्या का समाधान समय पर नहीं हुआ। कई नागरिक घंटों तक बिजली कार्यालय के बाहर बैठे रहे, लेकिन शिकायत सुनने या सही जानकारी देने के लिए कोई कर्मचारी सामने नहीं आया। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी और असंतोष लगातार बढ़ता गया।

शिवनगर, रामनगर और बालाजी नगर के रहवासियों का कहना है कि पिछले लगभग एक सप्ताह से दिन में तो जैसे-तैसे समय कट जाता है, लेकिन रात में घंटों बिजली गुल रहने से हालात बेहद खराब हो रहे हैं। बढ़ती गर्मी में लगातार बिजली कटौती लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है।

नागरिकों ने बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारकर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Tags #

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1463
पेज 1 / 244
विज्ञापन
Advertisement