Sat, 21 Nov 2026 | 04:29:12 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

9 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी : ढीमरखेड़ा पुलिस ने चंदिया से दबोचा, कटनी पुलिस की बड़ी कामयाबी,

हिमांशु

1 month ago 321 views
ढीमरखेड़ा पुलिस ने चंदिया से दबोचा, कटनी पुलिस की बड़ी कामयाबी,

9 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को ढीमरखेड़ा पुलिस ने चंदिया से दबोचा, कटनी पुलिस की बड़ी कामयाबी,

मध्यप्रदेश

(ढीमरखेड़ा)कटनी। अपराधियों और लंबे समय से फरार वारंटियों के खिलाफ कटनी पुलिस का धरपकड़ अभियान तेजी से जारी है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनय विश्वकर्मा के सख्त निर्देशों के तहत ढीमरखेड़ा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पिछले 9 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को उमरिया जिले के चंदिया से गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Advertisement

कोर्ट की अवहेलना करने पर जारी हुआ था स्थाई वारंट

यह मामला साल 2017 का है। थाना ढीमरखेड़ा में आरोपी चालक मुकेश चौधरी (पिता मथुरिया चौधरी), निवासी चंदिया के खिलाफ अपराध क्रमांक 165/2017 के तहत भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाना), 337 और 338 (दूसरों के जीवन को खतरे में डालकर गंभीर चोट पहुंचाना) का मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी लगातार न्यायालयीन पेशी से गायब चल रहा था। उसकी इस निरंतर अनुपस्थिति को देखते हुए माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ढीमरखेड़ा (पूर्वी तिवारी) द्वारा आरोपी मुकेश चौधरी के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था।

सटीक घेराबंदी कर चंदिया से हुई गिरफ्तारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) आकांक्षा चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम इस वारंटी की तलाश में लगातार जुटी हुई थी। सटीक इनपुट और प्रभावी कार्रवाई करते हुए ढीमरखेड़ा पुलिस ने 6 अक्टूबर 2026 को आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी और उसे चंदिया से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

9 साल पुराने इस पेचीदा मामले को सुलझाने और वारंटी को सलाखों के पीछे भेजने में ढीमरखेड़ा पुलिस ने अत्यंत सराहनीय भूमिका निभाई है। इस पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने में थाना प्रभारी निरीक्षक महिमा रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सुब्बचन यादव, आरक्षक पंकज सिंह, आरक्षक देवेन्द्र अहिरवार एवं सैनिक संतोष दुबे का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।

Mpnewslive

कटनी जिला रिपोर्टर हिमांशु

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1463
पेज 1 / 244
विज्ञापन
Advertisement