Fri 25 Sep 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय सेवा योजना का 58वाँ स्थापना दिवस; परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण

"मेरे सपनों का भारत" रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

03 उत्तरप्रदेश व 04 उडिसा के गांजा तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: DAVV Exam Indore: ओपन बुक परीक्षा की कापियां जमा करने का स्टूडेंट्स को एक ओर मौका, शुक्रवार दोपहर 12 बजे दे सकेंगे उत्तरपुस्तिका

admin

Thu, Jul 22, 2021
DAVV Exam Indore: ओपन बुक परीक्षा की कापियां जमा करने का स्टूडेंट्स को एक ओर मौका, शुक्रवार दोपहर 12 बजे दे सकेंगे उत्तरपुस्तिका

DAVV Exam Indore-जुलाई में ओपन बुक परीक्षा की कापियां जमा नहीं कर पाने वाले स्टूडेंट्स को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) ने एक और मौका दिया है। इन छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक का समय दिया है। इंदौर जिलेे के विद्यार्थियों को मूल्यांकन केंद्र में और अन्य जिलों के छात्र-छात्राओं को लीड कालेज को कापियां जमा करवाना है। अधिकारियों के मुताबिक लीड कालेजों को तुरंत कापियां मूल्यांकन केंद्र भिजवाने के आदेश दिए है।

छह से 15 जुलाई के बीच विश्वविद्यालय ने बीए, बीकाम, बीएससी सेकंड ईयर व एमए, एमकाम, एमएससी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा करवाई गई है। इन विद्यार्थियों को पांच दिन में जवाब लिखकर कापियां संग्रहण केंद्र में जमा करवानी थी, लेकिन सैकड़ों एेसे विद्यार्थी हैं जिन्होंने कापियां समयावधि में जमा नहीं करवाई है। छात्र-छात्राओं ने उत्तर पुस्तिका के लिए तारीख बढ़ाने की गुहार लगाई है। मामले में कुलपति डा. रेणु जैन से भी अधिकारियों ने बातचीत कर ली। उनकी सहमति के बाद विश्वविद्यालय ने 23 जुलाई दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थियों को मूल्यांकन केंद्र और लीड कालेज पर कापियां जमा करवाने के निर्देश दिए है।

परीक्षा नियंत्रक डा. अशेष तिवारी का कहना है कि लीड कालेजों को शाम पांच बजे तक कापियां केंद्र तक भिजवाना है। ताकि 25 जुलाई से कापियों का मूल्यांकन शुरू कर सके। वे बताते है कि रिजल्ट से जुड़े कार्यों जैसे मूल्यांकन, जांच और नंबर अपलोडिंग के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई है। ताकि विद्यार्थियों के मार्क्स को जल्द ही अपलोड किया जा सके। वैसे अगस्त तक सारे रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें

जबलपुर लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही,भोपाल में एनएचएम के कार्यपालन यंत्री को तीन लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन