Mon, 23 Nov 2026 | 04:32:21 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
मधेपुरा में जीविका का तीन दिवसीय सुरक्षित स्वास्थ्य एवं खुशहाल परिवार प्रशिक्षण संपन्न रास पूर्णिमा पर इस्कॉन मायापुर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कृष्ण भक्ति में डूबा मायापुर! कुंभ की तर्ज पर सजेगा गंगासागर, 300 मछुआरा परिवारों के पुनर्वास की तैयारी! नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। मधेपुरा में जीविका का तीन दिवसीय सुरक्षित स्वास्थ्य एवं खुशहाल परिवार प्रशिक्षण संपन्न रास पूर्णिमा पर इस्कॉन मायापुर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कृष्ण भक्ति में डूबा मायापुर! कुंभ की तर्ज पर सजेगा गंगासागर, 300 मछुआरा परिवारों के पुनर्वास की तैयारी! नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया।
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

बाढ़ से परेशान मध्य प्रदेश, 6 हजार लोग बचाए ,1,200 गांव डूबे, अब भी फंसे हैं कई हजार लोग

admin

5 years ago 551 views
बाढ़ से परेशान मध्य प्रदेश,  6 हजार लोग बचाए ,1,200 गांव डूबे, अब भी फंसे हैं कई हजार लोग
बाढ़ से परेशान मध्य प्रदेश,  6 हजार लोग बचाए ,1,200 गांव डूबे, अब भी फंसे हैं कई हजार लोग

बाढ़ ने मध्य प्रदेश को परेशान कर रखा है। राज्य के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को जानकारी दी कि भारी बारिश से करीब 1,200 गांव प्रभावित हुए हैं। अब तक 5,950 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सका है। आर्मी, एनडीआरएफ, बीएसएफ और राज्य की दूसरी अन्य एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में लगातार जुटी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि करीब 2 हजार लोग अभी भी बाढ़ प्रभावित इलाके में फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। राज्य में खराब मौसम और बारिश की वजह से शिवपुरी और ग्वालियर के बीच रेल सेवा बाधित हो गई हैं। इसके अलावा मुरैना जिले में फोन सुविधा भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। बताया जा रहा है कि हैलिकाप्टर को भी लोगों को बचाने के काम में लगाया गया है लेकिन खराब मौसम की वजह से हैलिकाप्टर उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। बुधवार को राज्य के सीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरान भी किया।

बताया जा रहा है कि यहां भारी बारिश से शिवपुरी, शियोपुर, दतिया, ग्वालियर, गुना, भिंड औऱ मुरैना जिले के 1,225 गांव प्रभावित हुए हैं। 240 गांवों से 5 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। एयरफोर्स के 5 हैलिकाप्टर, आर्मी की 4 टुकड़ियां, बीएसएफ, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 70 टीमें राहत और बचाव कार्य में लगाई गई हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की कुछ अन्य टीमों को भी यहां बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक आर्मी की टीम दतिया गांव पहुंची थी जहां से 1,100 लोगों को बचाया गया। दतिया जिले में कुछ लोगों को एयरलिफ्ट कर बचाया गया है। बताया जा रहा है कि जिले की करीब-करीब सभी मुख्य सड़कें बाढ़ की वजह से प्रभावित हो गई हैं। दतिया जिले में बाढ़ की वजह से 2 पुल भी धाराशायी हो गये हैं। नेशल हाइवे-3 पर बने एक पुल पर दरार भी पड़ गया है। 

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात कर राज्य के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि 'राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावितों की मदद के लिए केंद्र सरकार मध्य प्रदेश की सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। मैंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की और स्थिति की समीक्षा की। मैं सभी की सुरक्षा की कामना करता हूं।' केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री सिंह चौहान से बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने हालात से निपटने के लिए मध्य प्रदेश को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

Advertisement
Advertisement

यह भी पढ़ें

शिवराज सरकार का बड़ा एक्शन रद्द किए 60 प्राइवेट अस्पतालों के लाइसेंस, 301 को शो कॉज नोटिस जारी

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
विज्ञापन
Advertisement