Sat 26 Sep 2026

ब्रेकिंग

सिलौड़ी चौकी पुलिस की बड़ी कामयाबी, जबलपुर से सुरक्षित दस्तयाब हुई लापता युवती,

60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल से चार डिब्बों में ले जा रहा था खेप,

पात्र हितग्राहियों से शिविर के पूर्व आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं और शिविर के दिन उनका निराकरण किया जाए।

आरटीआई के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में कैसे निराकरण करें इसके बारे में विस्तार से बताया गया।

पत्नी से बेरहमी से मारपीट करने वाला पति गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में किया पेश,

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: भारत का ताज होटल ब्रांड है दुनिया मे सबसे ज्यादा पॉवरफुल, दुनिया के कई नामचीन और बड़े ब्रांड्स को छोड़ा पीछे

admin

Wed, Jun 30, 2021
भारत का ताज होटल ब्रांड है दुनिया मे सबसे ज्यादा पॉवरफुल, दुनिया के कई नामचीन और बड़े ब्रांड्स को छोड़ा पीछे

भारत,भारतीय लोग व भारतीय ब्रांड्स अब पूरी दुनिया मे अपना लोहा मनवा रहें हैं।भारत इतनी तेजी से विकास कर रहा है कि अब ज्यादातर रैंकिंग में भारत का या भारतीयों स्थान टॉप 5 नही तो टॉप 10 में तो अवश्य होता है।कई सूचियों में तो भारत व भारतीय प्रथम स्थान रखते हैं।अब ये बात कौन मानेगा की होटल ब्रांड्स के मामले में भारत के होटल ब्रांड ने अमेरिका,ब्रिटेन, स्पेन आदि जैसे विकसित देशों के कई बड़े व नामचीन होटल ब्रांड्स को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल करेगा।लेकिन ये वास्तिवकता है कि अब भारत किसी भी मामले में दुनिया के किसी भी देश से पीछे नही है।आपको बताते हुए हमें गर्व महसूस हो रहा है कि भारत का ताज होटल ब्रांड दुनिया का सबसे पॉवरफुल यानी सबसे मजबूत होटल ब्रांड है।

ब्रांड फाइनेंस की होटल्स-50 2021 में मिला ताज होटल ब्रांड को प्रथम स्थान

आपको बता दें कि वैश्विक ब्रांड मूल्यांकन कंसल्टेंसी कंपनी ब्रांड फाइनेंस(Brand Finance) ने हाल ही में अपनी होटल्स-50 2021 रिपोर्ट जारी की है जिसमे दुनिया के 50 सबसे मजबूत होटल ब्रांड्स का उल्लेख है।इस सूची में भारत के टाटा समूह के होटल ब्रांड ताज को दुनिया का सबसे मजबूत होटल ब्रांड माना गया है।ब्रांड फाइनेंस की रिपोर्ट के मुताबिक ताज होटल ब्रांड वैश्विक महामारी व अन्य चुनौतियों के बावजूद मजबूत खड़ा रहा है और इसलिए ये सबसे मजबूत होटल ब्रांड की सूची में शीर्ष स्थान रखता है।

आपको बताते चलें कि ताज को 100 में से सर्वाधिक 89.3 बीएसआई(ब्रांड मजबूती सूचकांक) मिले हैं तो वहीं दूसरे स्थान पर अमेरिका का मशहूर होटल ब्रांड प्रीमियर इन को दूसरा स्थान मिला है।

जमशेदजी टाटा ने रखी थी नींव

भारत के महान इंसान जमशेदजी टाटा ने सबसे पहले मुम्बई में ताज महल पैलेस खोल के ताज होटल ब्रांड की नींव रखी थी।हालांकि तब यह कोई ब्रांड नही बना था बल्कि 17 मेहमानों के लिए खुला सिर्फ एक होटल था।लेकिन 16 दिसंबर 1903 में बनकर तैयार हुआ होटल ताज महल पैलेस एक वैश्विक व लोकप्रिय होटल ब्रांड का कारण बनेगा ये किसी ने सोचा नही था।आज ताज होटल ब्रांड पूरी दुनिया मे भारत के नाम रोशन कर रहा है तथा भारतीय संस्कृति को दुनियाभर में फैला रहा है।

Read Also:

ट्विटर की बेशर्मी:भारत का गलत नक्शा दिखाया,जम्मू कश्मीर और लद्दाख को दिखाया भारत से अलग

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन