Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

मुख्यमंत्री का धान से वजन कर अन्नदाताओ के उपज का किया गया सम्मान। : स्टॉलो का अवलोकन कर हितग्राहियों को बांटे सामग्री व प्रशस्ति पत्र।

Ed.Sourabh Dwivedi

Thu, Dec 4, 2025

बलौदाबाजार, 4 दिसम्बर 2025 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सुहेला में लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विभागीय स्टॉल अवलोकन के दौरान सहकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री का धान से वजन कर अन्नदाताओ के उपज का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित किसानों से पसमर्थन मूल्य पर धान धान विक्रय के सम्बन्ध में बात की। किसानों धान खरीदी व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री को अभिनन्दन पत्र भेंट किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने स्टॉल अवलोकन के दौरान पुलिस विभाग के स्टॉल में हेलमेट वितरण और दस गांवों के महिला कमांडों को नशा मुक्ति के उल्लेखनीय कार्यों हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं हेलमेट वितरण किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का अवलोकन किया एवं पीएम आवास योजना के 10 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। समाज कल्याण विभाग स्टॉल में 25 दिव्यांजनों को सहायक उपकरण ,कृषि विभाग के स्टॉल में 18 किसानों को सरसों, रागी और मसूर बीज का किया गया वितरण।कौशल विकास के स्टॉल से "हम होंगे कामयाब" के 60 युवाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन