Sat, 21 Nov 2026 | 11:15:38 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल.
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

पश्चिम बंगाल में ममता की जीत पर कंगना रनौत ने बंगाल को दूसरा कश्‍मीर कहने पर भड़के बीजेपी विधायक,

admin

5 years ago 224 views
पश्चिम बंगाल में ममता की जीत पर कंगना रनौत ने बंगाल को दूसरा कश्‍मीर कहने पर भड़के बीजेपी विधायक,

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की प्रचंड बहुमत से जीत पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने भाजपा के समर्थन में ट्वीट किया। इस ट्वीट में वह यहां तक लिख गईं कि पश्चिम बंगाल में दूसरा कश्मीर तैयार हो रहा है। जाहिर है उनके इस ट्वीट पर प्रतिक्रियाएं आएंगी लेकिन सबसे कड़ी और विरोध की प्रतिक्रिया भाजपा से ही आई है। यूपी के गोरखपुर शहर से भाजपा के विधायक डा.राधा मोहन दास अग्रवाल कंगना के इस ट्वीट पर इस कदर भड़क गए कि उन्हें मूर्ख औरत तक कह डाला।

दो मई को हुई मतगणना में बंगाल में टीएमसी को मिली जीत के बाद कंगना ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। इनके जरिए कंगना ने बंगाल में भाजपा की हार पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

कंगना ने यहां तक लिखा कि आने वाले दिनों में बंगाल में जो खूनी खेल होगा उस पर आंखे बंद करना मुश्किल हो जाएगा। अब तक कई लोग मारे जा चुके हैं। हार के खौफनाक डर के बाद मिली यह नई शक्ति उन्हें और ज्यादा खून का प्यासा बना देगी। यह बहुत ही दिल दुखाने वाला है। कंगना यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने लिखा, 'बांग्लादेशी और रोहिंग्या ममता की सबसे बड़ी ताकत हैं... जिस तरह की प्रवृत्ति दिख रही है उससे साफ पता चलता है कि वहां हिंदू अधिक संख्या में नहीं हैं। आंकड़ों के अनुसार बंगाली मुसलमान पूरे भारत में सबसे गरीब और सबसे वंचित हैं। अच्छा है... दूसरा कश्मीर तैयार हो रहा है...।'

Advertisement
Advertisement
https://twitter.com/AgrawalRMD/status/1389111085702074375?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1389111085702074375%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

विधायक ने जताई आपत्ति
कंगना के इस ट्वीट पर गोरखपुर के भाजपा विधायक डा.राधा मोहन दास अग्रवाल ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने ट्वीट पर प्रतिक्रिया में ट्वीट करते हुए अपनी टिप्पणी में लिखा-'बहुत ही शर्मनाक कॉमेंट दिया है। इस मूर्ख औरत को इतनी बेहूदी बातें कहने के लिए चुनाव आयोग को इसके विरुद्ध कार्रवाई, सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।' उन्होंने आगे लिखा, 'मैं बीजेपी विधायक हूं और जानता हूं कि पीएम, अमित शाह, जेपी नड्डा ने बहुत ही बड़प्पन के साथ ममता बनर्जी को जीत की बधाई दी।'

विधायक ने 'लाइव हिन्दुस्तान' से बातचीत में कहा कि चुनाव में हार-जीत लगी रहती है। देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री से लेकर हर नेता ने ममता बनर्जी को बधाई दी है। कंगना भाजपा की कथित समर्थक बनकर जो कुछ कह या लिख रही हैं वो पार्टी को भी कतई स्वीकार्य नहीं हो सकता। ऐसी बातें कहकर सुर्खियों में बने रहने की उनकी आदत हो गई है। यह स्वीकार नहीं किया जा सकता है कि हम हार गए हैं तो बंगाल कश्मीर में बदल गया है। कंगना कभी महाराष्ट्र को कश्मीर बताती हैं तो कभी बंगाल को। यह बिल्कुल गलत बात है। हमारी लड़ाई टीएमसी और ममता बनर्जी से है। हम हम मजबूती से लड़े। अब चुनाव खत्म हो गया। सबको बंगाल के लिए काम करना है।

चुनाव आयोग संज्ञान ले
भाजपा विधायक ने कंगना की बातों पर चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कंगना जीत-हार को मजहबी रंग दे रही हैं। बंगाल में 27 प्रतिशत ही मुसलमान हैं। क्या वहां सभी मुसलमानों उन्हें वोट दिया? फिर बाकी वोट ममता को कहां से मिला। कंगना की बातें किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती हैं। वह अपनी राजनीति कर रही हैं लेकिन उन्हें लोकतंत्र की मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए।

Read also-

पश्चिम बंगाल चुनाव में कहाँ की बीजेपी ने गलती ? जाने इलेक्शन एक्सपर्ट्स की राय

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
विज्ञापन
Advertisement