लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
admin

PM Kisan samman nidhi yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के लाखों किसानों के बैंक खातों में केंद्र की मोदी सरकार भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर पीएम किसान समान निधि योजना की 9वीं किस्त का पैसा डालेगी. केंद्रीय राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने अभी हाल ही में कहा है कि 9 अगस्त 2021 को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के किसानों के बैंक खातों में राशि डाली जाएगी.
किसानों के खातों में पहुच चुकी है 8 क़िस्त
बता दें कि सरकार की ओर से देश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में 6000 रुपये का भुगतान आर्थिक सहायता के तौर पर किया जाता है. अब तक लाखों किसानों के बैंक खातों में सरकार की ओर से 8 किस्तों का पैसा जारी किया जा चुका है. सरकार किसानों को एक साल के दौरान तीन किस्तों में 6000 हजार रुपये का भुगतान करती है. प्रत्येक चार महीने पर उन्हें 2000 रुपये प्रदान किए जाते हैं.
यह पैसा किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के तहत ट्रांसफर किया जाता है. देश के 12.11 करोड़ किसान परिवारों को 9वीं किस्त का पैसा दिया जाएगा. इस वित्त वर्ष की पहली किस्त यानी अप्रैल-जुलाई की किस्त 10,71,93,399 किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई थी.
ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
यह भी पढ़ें
भारत में हर जगह क्यों है Covaxin की किल्लत? सरकारी वैक्सीन पैनल प्रमुख ने बताया
विज्ञापन
विज्ञापन