: जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया एसएसटी, एफएसटी, वीएसटी, वीवीटी और और लिखा टीम का प्रशिक्षण
Thu, Mar 21, 2024
लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये गठित एसएसटी, एफएसटी, वीएसटी, वीवीटी और लेखा टीम का प्रशिक्षण जिला पंचायत सभागार धवारी सतना में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग वर्मा की उपस्थिति में मे 21 मार्च को आयोजित किया गया |
[caption id="attachment_7729" align="alignright" width="300"]
जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया एसएसटी, एफएसटी, वीएसटी, वीवीटी और और लिखा टीम का प्रशिक्षण[/caption]इस प्रशिक्षण में सीईओ जिला पंचायत संजना जैन,मास्टर ट्रेनर डॉ बीके गुप्ता सहित सर्विलांस टीमों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
: होलिका दहन के लिये लगेंगे जलाऊ लकड़ी विक्रय केन्द्र
Thu, Mar 21, 2024
भोपाल/वन विभाग द्वारा होली पर्व पर भोपाल शहरवासियों को होलिका दहन के लिये जलाऊ लकड़ी सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रियायती दर पर विक्रय केन्द्र 24 मार्च 2024 को शहर के विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध रहेंगे।वन संरक्षक एवं पदेन वन मंडलाधिकारी सामान्य वन मंडल भोपाल आलोक पाठक ने बताया कि भोपाल शहर के अहमदपुर डिपो, विट्ठल मार्केट, कोलार पत्रकार कॉलोनी, सर्वधर्म कॉलोनी, गोविंदपुरा, जहांगीराबाद, बैरागढ़, मंगलवारा, मयूर विहार और ईमाम बाड़ा में रियायती दर पर जलाऊ लकड़ी प्रति किलो 8.16 के मान से सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक उपलब्ध कराई जाएगी। अस्थाई डिपो मात्र एक दिवस के लिये लगाये जायेंगे।
: लोकसभा निर्वाचन के दौरान कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध
Tue, Mar 19, 2024
सागर/लोकसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, व सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य के आदेशानुसार जिला लोकसभा निर्वाचन-2024 पूर्ण होने तक सभी कर्मचारियों की सेवाएं एवं सभी प्रकार के अवकाश (विशेष कारणों को छोड़कर) प्रतिबंधित रहेंगे। विशेष कारणों तथा प्राकृतिक आपदा या बीमारी के संबंध में जिला मेडिकल बोर्ड के प्रमाण पत्र पर प्रथम / द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों के मामले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के मामले में अपर कलेक्टर, सागर द्वारा स्वीकृत/अनुमति उपरांत अवकाश / मुख्यालय छोड़ने की पात्रता होगी।