: आईआईटी की तर्ज पर मध्यप्रदेश में इंजीनियरिंग कॉलेज विकसित किए जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Sat, Mar 9, 2024
प्रदेश में आईआईटी की तर्ज पर इंजीनियरिंग कॉलेज विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित नवाचार, प्रौद्योगिकी एवं उद्यमिता अनुभावतमक विद्यार्जन (डीप-टेक रिसर्च एंड डिस्कवरी सेंटर) केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति जीवंत और अनुसंधानात्मक हैं। संस्कृति की इसी विशेषता से हमारे यहां निरंतर हजारों वर्षों से रिसर्च को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है। हमारा संकल्प है कि मध्यप्रदेश में आईआईटी की तर्ज पर प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेज विकसित किए जाएंगे। आईआईटी के समान कैंपस तैयार किए जाएंगे। आईआईटी से हो रहे ज्ञान के प्रसार को इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थी भी सीख सकेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन से भारत को तकनीकी क्षेत्र में अग्रणी देश बनाने के प्रयासों को गति मिली है। सैटेलाइट परिसर की स्थापना से मध्यप्रदेश में तकनीकी शिक्षा को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में तीन अत्याधुनिक लैब खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष अभियांत्रिकी धरोहर तथा नवाचार केंद्र, लेजर इंजिनियरिंग लैब और मेकर स्पेस लैब का उद्घाटन किया।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार धर्मेंद्र प्रधान ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश को नवीन ज्ञान परंपरा के केंद्र बनाया जाएगा। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेडा, महापौर मुकेश टटवाल, अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव सहित आईआईटी इंदौर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
: कॉलेज में अश्वगंधा के औषधीय गुणों के बारे में दी गई जानकारी
Wed, Mar 6, 2024
सागर / राष्ट्रीय औषधि पादप बोर्ड एवं राज्य औषधि पादप बोर्ड के निर्देशन मे अश्वगंधा कैंपेन अंतर्गत जिला आयुष अधिकारी डॉ जोगेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन मे मंगलवार को शासकीय आर्ट एवं कॉमर्स महाविद्यालय में अश्वगंधा के बारे मे बताया गया । जिसमे बड़ी संख्या मे छात्र छात्राओ ने हिस्सेदारी की। नोडल अधिकारी औषधी पादप बोर्ड डॉ रवि कुमार मिश्रा द्वारा अश्वगंधा कैंपेन, अश्वगंधा की खेती इसके लाभ के बारे मे बताया गया। डॉ आशीष पटेल द्वारा अश्वगंधा के औषधीय गुणों के बारे मे बताया गया।
इस अवसर पर आयुष विभाग द्वारा अश्वगंधा पर आधारित भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमे प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्राप्त छात्र छात्राओ को पुरस्कार व प्रमाण पत्र भी दिये गए। अश्वगंधा पौधों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ मधु स्थापक, डॉ गोपा जैन ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। रवींद्र भवन में उद्यानिकी विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सेमिनार सह प्रदर्शनी मे भी अश्वगंधा केन्पेन अन्तर्गत जिला आयुष अधिकारी डॉ जोगन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा अश्वगंधा एवं इसकी कृषी के बारे मे कृषको को जानकारी दी । कार्यक्रम मे नोडल अधिकारी औषधीय पादप बोर्ड आयुष विभाग द्वारा अश्वगंधा केन्पेन संबंधी गतिविधियों की जानकारी देते हुए कृषको को इसकी कृषी हेतु जागरूक किया। कार्यक्रम मे कृषको को अश्वगंधा पौधों का वितरण भी किया गया।