Fri, 27 Nov 2026 | 04:42:28 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर : डॉ. गौर को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिलाने में हम अवश्य सफल होंगे : कुलपति प्रो. वाय एस ठाकुर

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

1 year ago 309 views
डॉ. गौर को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिलाने में हम अवश्य सफल होंगे : कुलपति प्रो. वाय एस ठाकुर

गौर उत्सव 2025 के संबंध में हुई पत्रकार-वार्ता

सागर । डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के संस्थापक महान शिक्षाविद् एवं प्रख्यात विधिवेत्ता, संविधान सभा के सदस्य एवं दानवीर डॉ. सर हरीसिंह गौर के 156वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 19 नवंबर से 26 नवंबर तक ‘गौर उत्सव’ 2025 का आयोजन किया जा रहा है ।

विश्वविद्यालय के अतिथि गृह के सम्मेलन कक्ष में आयोजित पत्रकार-वार्ता कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. वाय एस ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है । सागर शहर और विश्वविद्यालय परिवार अपने पितृ पुरुष की जयन्ती को मिल जुलकर उत्साहपूर्वक एक उत्सव के रूप में मनायेगा । उन्होंने कहा कि डॉ. गौर के संकल्प और सपनों को साकार करने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं । विश्वविद्यालय में पूरे सप्ताह कई अकादमिक-सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं । उन्होंने कहा कि डॉ. गौर को सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिलाने के लिए विश्वविद्यालय का प्रयास जारी है । उन्होंने कहा कि डॉ. गौर को भारत रत्न मिले, इसके लिए विश्वविद्यालय लगातार प्रयास कर रहा है । डॉ गौर को भारत रत्न दिलाने संबंधी प्रयासों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि हम लोग इसके लिए पूर्ण प्रयासरत हैं । सांस्थानिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रयासों से हम डॉ. गौर को देश का सर्वोच्च सम्मान दिलाने में हम जरूर सफल हो सकते हैं । उन्होंने पत्रकारों से भी अपील की कि उनके योगदान और कार्यों को लगातार प्रचारित करें ताकि हम एक मुहिम चला सकें और उन्हें भारत रत्न दिला सकें । उन्होंने विश्वविद्यालय के आयोजनों में शहरवासियों और समस्त पत्रकार गणों से उत्साहपूर्वक सम्मिलित होने की अपील की ।

Advertisement
Advertisement

गौर उत्सव आयोजन के मुख्य समन्वयक प्रो. आशीष वर्मा ने सात दिवसीय आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की और दिनांक 19 से 26 नवम्बर तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परम्परानुसार शोभायात्रा निकाली जायेगी और गौर जयंती मुख्य समारोह विश्वविद्यालय के गौर प्रांगण में आयोजित होगा । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के माननीय न्यायमूर्ति श्री सतीश चन्द्र शर्मा होंगे । गौर अतिथि के रूप में सागर लोकसभा की माननीया सांसद डॉ. लता वानखेड़े, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मध्य प्रदेश शासन के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. गोपाल भार्गव, सागर शहर के विधायक माननीय श्री शैलेन्द्र जैन, नरयावली विधायक माननीय श्री प्रदीप लारिया एवं राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय नई दिल्ली के माननीय कुलपति प्रो. जी.एस. वाजपेयी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री कन्हैयालाल बेरवाल करेंगे तथा सारस्वत उद्बोधन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर का होगा ।

सिंगल गर्ल चाइल्ड और दिव्यांग श्रेणी के एक-एक मेधावी विद्यार्थी को मिलेगी 25000 की राशि, रक्तदान शिविर का भी आयोजन

प्रो. वर्मा ने बताया कि गौर जयन्ती के दिन विश्व के सर्वश्रेष्ठ दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल विश्वविद्यालय के शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा । इस वर्ष से गौर पीठ के तहत प्राप्त दान राशि से सिंगल गर्ल चाइल्ड और दिव्यांग श्रेणी में स्नातक प्रथम वर्ष के एक-एक मेधावी विद्यार्थियों को अध्ययन जारी रखने हेतु आर्थिक सहायता के रूप में पचीस हजार रूपये एक मुश्त राशि प्रदान की जायेगी । इस वर्ष से गौर जयन्ती के उपलक्ष्य में दिनांक 21 नवम्बर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें विश्वविद्यालय परिवार के साथ-साथ शहरवासी भी भाग ले सकते हैं ।

समन्वयक प्रो. उमेश कुमार पाटिल ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि गौर उत्सव केवल विश्वविद्यालय का ही आयोजन नहीं बल्कि पूरे सागर शहर का आयोजन है । उन्होंने कहा कि गौर उत्सव के विविध आयोजनों में शहर और विश्वविद्यालय से जुड़े प्रत्येक नागरिक का स्वागत और अभिनन्दन है और पत्रकार बंधुओं से अपेक्षा है कि मीडिया के माध्यम से डॉ. गौर जयन्ती के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, उनके विचारों, कार्यों और सपनों को जन-जन तक पहुचाएं , यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।

कार्यक्रम का संचालन मीडिया अधिकारी डॉ. विवेक जायसवाल ने किया। इस अवसर पर समन्वयक प्रो. उमेश कुमार पाटिल, कुलसचिव डॉ. एस. पी. उपाध्याय, डॉ. पंकज तिवारी, प्रो. राजेंद्र यादव, डॉ. राकेश सोनी, प्रवीण राठौर, समर्थ दीक्षित तथा सागर शहर के सम्माननीय पत्रकार गण मौजूद रहे ।

विस्तृत कार्यक्रम विवरण 19-26 नवम्बर 2025

19 नवम्बर को अपरान्ह 4.00 से विश्वविद्यालय शिक्षक, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सांस्कृतिक स्वरांजलि कार्यक्रम अभिमंच सभागार में आयोजित होगा ।

19 से 23 नवम्बर को प्रातः09.00 बजे से T-20 मैत्री क्रिकेट मैच प्रतियोगिता अब्दुल गनी खान स्टेडियम में होगी ।

20 नवम्बर को प्रातः11:00 बजे से विद्यार्थियों हेतु भारतीय खेल अब्दुल गनी खान स्टेडियम /गौर समाधि प्रांगण में होंगे ।

20 नवम्बर को प्रातः10.00 बजे से विद्यालयीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 04 के विद्यार्थियों द्वारा स्वर्ण जयंती सभागार होंगे ।

20 से 21 नवम्बर को प्रातः11:00 बजे से विश्वविद्यालय शिक्षक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता अब्दुल गनी खान स्टेडियम में होगी ।

21 नवम्बर को प्रातः11.00 बजे से विश्वविद्यालय के संबद्ध महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वर्ण जयंती सभागार में होंगे एवं साथ ही प्रातः10.00 बजे से अपरान्ह 3.00 बजे से तक विश्वविद्यालय स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन अभिमंच सभागार होगा ।

22 से 23 नवम्बर को अपरान्ह 02.30 बजे से छात्राओं एवं महिलाओं हेतु मनोरंजक खेल-कूद प्रतियोगिता अब्दुल गनी खान स्टेडियम में होगी ।

24 नवम्बर को प्रातः 11:00 बजे से छात्राओं का मैत्री क्रिकेट मैच अब्दुल गनी खान स्टेडियम में होगा ।

25 नवम्बर को अपरान्ह 4.00 बजे से विश्वविद्यालय परिवार का काव्यांजलि कार्यक्रम अभिमंच सभागार में होगा ।

25 नवम्बर को सायं 06:00 बजे से गौर मूर्ति पर विश्वविद्यालय परिवार एवं सागर शहर के नागरिकों द्वारा दीप प्रज्जवलन किया जायेगा तथा सायं 06:30 बजे डॉ. गौर की जीवनी रेडियो वार्ता का प्रसारण, माननीय कुलपति प्रो.वाय. एस. ठाकुर द्वारा किया जायेगा ।

26 नवम्बर को प्रातः 8.30 बजे गौर मूर्ति तीनबत्ती पर माननीय कुलपति जी द्वारा गौर मूर्ति पर माल्यार्पण एवं उद्बोधन होगा

प्रातः 8.30 बजे से गौर शोभा यात्रा, गौर मूर्ति तीनबत्ती से विश्वविद्यालय प्रांगण तक निकाली जायेगी

प्रातः 10:30 बजे से गौर समाधि प्रांगण में गौर जयंती मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा

सायं 6:00 बजे गौर समाधि प्रांगण में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है जिसमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जायेंगी ।

Tags #

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1489
पेज 2 / 249
विज्ञापन
Advertisement