मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता हैमध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBREमध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता हैमध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBREमध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता हैमध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE
घरेलू गैस टंकियों के माध्यम से किया जा रहा है मतदाता को जागरूक
admin
2 years ago
69 views
03 May 2024
सागरI लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत 7 मई को सागर संसदीय क्षेत्र का निर्वाचन किया जाना है जिसके अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य के निर्देशानुसार घर-घर में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा हो इसके लिए उन्होंने स्वीप योजना के माध्यम से स्वीप के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी पी सी शर्मा के द्वारा अनोखा प्रयोग करते हुए अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए हमारे संसदीय क्षेत्र की माता बहनों को 7 मई को मतदान दिवस की जानकारी हो और मतदान करने हेतु जागरूक करने के लिए गैस टंकियों पर मतदान के प्रति जागरूक स्लोगन चस्पा करके घर-घर भेजा जा रहा है।इसके लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अनिल तंतुयाय के द्वारा जिले में गैस एजेंसीयों के माध्यम से यह अनोखा प्रयोग कर सभी उपभोक्ताओं को अब टंकीयों पर मतदान के लिए जागरूक वाले स्टीकर चस्पा करके भेजे जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने बताया कि सागर संसदीय क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं इसी कड़ी में घर-घर में उपलब्ध गैस टंकी पर मतदाता को जागरूक करने के लिए स्टिकर चिपकाए जा रहे हैं जिससे कि सभी घरों में मतदान के संबंध में जानकारी हो और 7 मई को अधिक से अधिक मतदान हो सके।