Wed, 25 Nov 2026 | 04:09:10 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता,
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

ग्राम पंचायत पाली में रोजगार सहायक की मनमानी : शासकीय योजना को लगा ग्रहण,

हिमांशु

2 months ago 460 views
शासकीय योजना को लगा ग्रहण,

कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पाली से भ्रष्टाचार और मनमानी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ शासकीय योजनाओं में सरेआम धांधली की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ग्राम पंचायत पाली में रोजगार सहायक की मनमानी, शासकीय योजना को लगा ग्रहण

कटनी (ढीमरखेड़ा): मध्य प्रदेश के कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पाली में भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। यहाँ पदस्थ रोजगार सहायक सचिव अजय रजक पर शासकीय योजनाओं में बड़े पैमाने पर धांधली और मनमानी करने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रोजगार सहायक ने शासन की राशि को अपनी निजी संपत्ति समझ रखा है, जिससे गरीब मजदूरों के हक पर डाका डाला जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

कागजों पर हाजिरी, मौके से मजदूर नदारद

शिकायत के बाद जब मौके पर साइट का निरीक्षण किया गया, तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। जानकारी के अनुसार, साइट पर करीब 28 लोगों की मस्टर रोल में मैपिंग (हाजिरी) की गई थी। लेकिन जब मौके पर जाकर देखा गया, तो वहाँ केवल 12 मजदूर ही काम करते हुए पाए गए।

ग्रामीणों ने बताया कि रोजगार सहायक सचिव द्वारा रोज सुबह मैपिंग तो अधिक संख्या में कर दी जाती है, लेकिन हकीकत में काम करने वाले मजदूर बहुत कम होते हैं। मैपिंग होने के बाद कई लोग अपने घरों पर जाकर खेती-किसानी या अन्य निजी कार्यों में लग जाते हैं।

भरे पेट वालों को भुगतान, गरीबों का छीना जा रहा हक

इस पूरी धांधली में सबसे गंभीर आरोप यह है कि जो रसूखदार और संपन्न लोग काम पर आते ही नहीं हैं, उन्हें नियम विरुद्ध तरीके से विधिवत भुगतान कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, गाँव के वास्तविक गरीब और जरूरतमंद मजदूरों को काम से वंचित करके उनकी रोजी-रोटी छीनी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी तरह भ्रष्टाचार होता रहा, तो गरीब मजदूरों का गुजारा कैसे होगा और गाँव व देश का विकास किस प्रकार संभव हो सकेगा?

उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

रोजगार सहायक सचिव अजय रजक की इस तानाशाही और भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर ग्राम पंचायत पाली के बुजुर्गों, युवाओं और मजदूरों ने संयुक्त रूप से मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के उच्च अधिकारियों से इस पूरे मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि:

• शासन की राशि का दुरुपयोग तुरंत बंद कर उसका सही उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

• इस पूरे मस्टर रोल और मैपिंग घोटाले की समय रहते निष्पक्ष जांच कराई जाए।

• दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि यदि समय रहते प्रशासन ने इस गंभीर मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की, तो आने वाले दिनों में यह मामला उग्र रूप ले सकता है और ग्रामीण आंदोलन के लिए विवश होंगे।

Mpnewslive.

कटनी जिला रिपोर्टर हिमांशु

वीडियो

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1576
पेज 8 / 263
विज्ञापन
Advertisement