Thu, 26 Nov 2026 | 05:25:54 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल,
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

UCC विंटर सीरीज: यूनिटी जंक्शन को 2 रन से हराकर यूनिटी साउथ बनी विनर ! : UCC विंटर सीरीज का महा-रोमांच: टेबल टॉपर जंक्शन को रौंदकर सबसे फिसड्डी यूनिटी साउथ बनी चैंपियन!

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

2 weeks ago 284 views
UCC विंटर सीरीज का महा-रोमांच: टेबल टॉपर जंक्शन को रौंदकर सबसे फिसड्डी यूनिटी साउथ बनी चैंपियन!

लगातार 5 हार के बाद चैंपियन बनी यूनिटी साउथ, फाइनल में यूनिटी जंक्शन को 2 रन से हराकर रचा इतिहास!

कटनी। कहते हैं कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और खेल में मुकाबला सिर्फ मैदान पर नहीं, बल्कि हौसलों से जीता जाता है। कटनी में खेली गई UCC विंटर सीरीज के रोमांचक फाइनल में यूनिटी साउथ ने टेबल-टॉपर यूनिटी जंक्शन को मात्र 2 रन से हराकर चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। लगातार 5 हार झेलकर अंक तालिका में सबसे नीचे रहने वाली यूनिटी साउथ ने जिस तरह से टूर्नामेंट में वापसी की, उसने क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है।

लीग चरण में यूनिटी साउथ की अग्निपरीक्षा

Advertisement
Advertisement

यूनिटी साउथ, यूनिटी जंक्शन और यूनिटी मुड़वारा के बीच खेली गई इस त्रिकोणीय श्रृंखला का प्रारूप बेहद कड़ा था। यूनिटी साउथ को अपने सबसे स्टार खिलाड़ी 'GST' के बिना मैदान पर उतरना पड़ा। नतीजा यह हुआ कि टीम ने लीग चरण के 6 में से 5 मुकाबलों में शिकस्त झेली। लगातार हार के बाद टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई थी और हर कोई उन्हें सीरीज की सबसे कमजोर कड़ी मान रहा था।

चोट के बावजूद यूनिटी जंक्शन ने दिखाया था दम

दूसरी ओर, यूनिटी जंक्शन को भी बड़ा झटका लगा जब उनके प्रमुख खिलाड़ी वीरेंद्र तिवारी जी का पैर श्रृंखला के बीच में फ्रैक्चर हो गया। इसके बावजूद जंक्शन ने शानदार खेल दिखाया और 6 में से 4 मुकाबले जीतकर बेहतर नेट रनरेट के आधार पर सीधे फाइनल में जगह बनाई। वहीं, यूनिटी मुड़वारा भी 4 जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही और उसे सेमीफाइनल का टिकट मिला।

'GST' की वापसी और सेमीफाइनल का महाउलटफेर

कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट बुधवार को आया, जब सेमीफाइनल मुकाबले से ठीक पहले यूनिटी साउथ के सबसे भरोसेमंद और प्रभावशाली खिलाड़ी 'GST' की टीम में वापसी हुई। इस एक वापसी ने पूरी टीम का मनोबल बदल दिया। जिस टीम को लीग चरण में सबने खारिज कर दिया था, उसने सेमीफाइनल के नॉकआउट मुकाबले में मजबूत यूनिटी मुड़वारा को धूल चटाकर फाइनल का टिकट कटा लिया।

आखिरी ओवर का रोमांच: 2 रन से जीती ट्रॉफी

गुरुवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में यूनिटी साउथ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवरों में 8 विकेट खोकर 145 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नंबर वन टीम यूनिटी जंक्शन ने अंत तक लड़ाई लड़ी, लेकिन यूनिटी साउथ की धारदार गेंदबाजी और कसी हुई फील्डिंग के आगे वे 18 ओवर में 143 रन ही बना सके।

साउथ ने यह फाइनल मुकाबला महज 2 रनों के करीबी अंतर से जीतकर इतिहास रच दिया। लीग की 5 हार ने यूनिटी साउथ को तोड़ा नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक खिताबी जीत के लिए तैयार किया था। यह जीत टीम के अटूट विश्वास, धैर्य और कभी न हार मानने वाले जज्बे का सबसे बड़ा प्रमाण है।

Tags #

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1485
पेज 1 / 248
विज्ञापन
Advertisement