Tue 29 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध क़ब्ज़ा, मवेशी चराने गई महिला से अभद्रता के बाद थाने में FIR दर्ज, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

मीडिया में उत्कृष्ट कार्य के लिए शुकदेव वैष्णव सम्मानित

पर वेबिनार संपन्न; 50 से अधिक छात्र व स्टाफ रहे मौजूद,

कि जन्म जयंती अंत्योदय' और 'एकात्म मानववाद' के सिद्धांतों को किया याद,

सिलौड़ी चौकी पुलिस की बड़ी कामयाबी, जबलपुर से सुरक्षित दस्तयाब हुई लापता युवती,

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

गंजबासौदा : सैण्ट एस.आर.एस. स्कूल परिसर में दिखी गरबे की धूम

सौरभ सिंघई

Tue, Sep 30, 2025

गंजबासौदा। शारदीय नवरात्र के अवसर पर जहां शहर में शक्ति की भक्ति की आराधना का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं स्थानीय सैंट एस.आर.एस. पब्लिक हायर सैकेंडरी स्कूल परिसर गरबा और डांडिया-गरबा की थाप पर स्कूल के शिक्षकों सहित हर उम्र के बच्चे थिरकते नजर आए। वहीं पिछले दो दिनों से स्कूल की कक्षा नर्सरी से लेकर पांचवी तक के 200 से ज्यादा आकर्षक वेशभूषा में नौनिहाल डांडिया और गरबा की थाप पर घंटों तक पूरे भक्ति भाव से थिरकते नजर आए।

गरबा डांडिया के माध्यम से शक्ति के पर्व नवरात्र पर नौनिहाल बच्चों की गरबा की मस्ती और डांडिया की तन्मयता ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। डांडिया-गरबा महोत्सव की तैयारी और शिक्षकों के प्रशिक्षण के कारण मां दुर्गा के भजनों ने समां बांध कर वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर स्कूल की काउंसलर इंजीनियर श्रीमती संघमित्रा यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छोटे-छोटे नौनिहाल जिस लयबद्धता के साथ गरबा डांडिया का प्रदर्शन कर रहे है। इससे पता चलता है कि प्रत्येक बच्चे में जन्मजात प्रतिभा होती है, जिसे उभारने की जिम्मेदारी शिक्षक की होती है।

गरबा महोत्सव कार्यक्रम में संस्था डायरेक्टर केएस यादव, मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती सुधा यादव, प्राचार्य उमेश चंद्र यादव, प्रभारी श्रीमती रजनी गुप्ता, कार्डीनेटर प्रियंका अग्रवाल, केपीएस चौहान ने कार्यक्रम का आनंद उठाते हुए जमकर सराहना की। वहीं प्रशिक्षक नेहा सक्सेना, यशदा भारद्वाज, शिवांगी शर्मा, अनीता दुबे, ईशा जैन, स्नेहा प्रजापति ने छोटे-छोटे नौनिहालों की वेशभूषा सज्जा और गरबा डांडिया का प्रशिक्षण दिया।

Tags :

गंजबासौदा न्यूज

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन