Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: सागर: क्षत्रिय समाज प्रतिनिधि मंडल ने झूठी FIR पर सौपा एसपी को ज्ञापन

admin

Sat, Apr 6, 2024
सागर। जिला क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी को एक ज्ञापन सौपते हुए माँग की है कि, पत्रकार एवं समाज के साथी गजेंद्र ठाकुर पर सिटी कोतवाली में दर्ज हुए एक कथित झूठे मामलें पर शीघ्र निष्पक्ष व बगैर किसी दवाब के पुनः जांच कर एफआईआर वापस ली जाए। संगठन के जिला अध्यक्ष हरीराम सिंह कैथोरा ने बताया कि समाज के सक्रिय सदस्य एवं लंबे समय से पत्रकारिता का कार्य कर रहे गजेंद्र ठाकुर पर कोतवाली में दर्ज किया गया मामला बेहद गलत हैं। गौरतलब हैं कि करीब डेढ़ साल पुराने एक अपराधी तत्व के आवेदन पर अब मामला बना दिया गया जिसपर सारी समाज में आक्रोशित हैं, जिसपर पुनः जांच की जाएं मामलें को जल्द समाप्त करने की हम सब मांग करते हैं, चुकी आचार संहिता लागू है इस लिए समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक से भेंट की हैं अगर मामलें में साथी गजेंद्र ठाकुर को शीघ्र न्याय नही मिला तो समाज के सैकड़ो लोग प्रदर्शन करने मजबूर होंगे। पुलिस अधीक्षक ने क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाया हैं कि मामलें को जल्द दिखवाया जाएगा और किसी के साथ अन्याय नही होगा। ज्ञापन में हरिराम सिंह कैथोरा जिला अध्यक्ष क्षत्रिय समाज,राहुल सिंह चौरा युवा जिला अध्यक्ष, राघवेंद्र सिंह भापेल कोषाध्यक्ष, कल्याण सिंह प्रचार समिति प्रभारी, विक्रम प्रताप सिंह अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा,प्रीतम सिंह देवरी,भूपेंद्र सिंह राजपूत केसली, नीरज सिंह नयाखेड़ा,अनुराग सिंह राहतगढ़, गजेंद्र सिंह ठाकुर पत्रकार मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन