Sun, 29 Nov 2026 | 05:15:54 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सिलौंडी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली : से दिया नशा मुक्ति का संदेश, ग्रामीणों ने की सराहना

हिमांशु

1 month ago 812 views
से दिया नशा मुक्ति का संदेश, ग्रामीणों ने की सराहना

सिलौंडी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली से दिया नशा मुक्ति का संदेश, ग्रामीणों ने की सराहना

मध्य प्रदेश/कटनी (ढीमरखेड़ा)। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत सिलौंडी में 6 अक्टूबर 2026 को शासकीय महाविद्यालय सिलौंडी द्वारा 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत एक भव्य नशा मुक्ति कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने समाज को नशे के चंगुल से बाहर निकालने के लिए नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली के माध्यम से पुरजोर संदेश दिया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता रैली

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत शासकीय महाविद्यालय सिलौंडी से हुई,जहाँ से विद्यार्थियों और स्टाफ ने हाथों में नशा मुक्ति के नारे लिखी तख्तियाँ लेकर जागरूकता रैली निकाली। यह रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए ग्राम पंचायत सिलौंडी बस स्टैंड और ग्राम पंचायत नेगइ चौराहा पहुँची। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने गगनभेदी नारों के साथ ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया।

नुक्कड़ नाटक से छुआ ग्रामीणों का दिल

ग्राम पंचायत सिलौंडी बस स्टैंड और नेगइ चौराहा जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से यह दिखाया गया कि किस तरह नशा न सिर्फ एक व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से बर्बाद करता है, बल्कि उसके पूरे हंसते-खेलते परिवार को भी तबाह कर देता है। नाटक के जीवंत अभिनय और मार्मिक संदेश ने वहाँ उपस्थित भारी संख्या में ग्रामीणों का दिल जीत लिया और उपस्थित जनसमुदाय ने करतल ध्वनि से इस प्रस्तुति की जमकर सराहना की।

महाविद्यालय प्रशासन और स्टाफ की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस पूरे सफल आयोजन की मुख्य संयोजक डॉक्टर ममिता पटले रहीं, जिनके कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी सदस्यों के रूप में डॉक्टर संदीप कपूर, श्री पंकज मिश्रा और डॉक्टर अजय कुमार ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में विशेष रूप से शासकीय महाविद्यालय सिलौंडी के प्राचार्य श्री रतिराम अहिरवार उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही समाज में इस तरह के सकारात्मक बदलाव ला सकती है। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं व छात्र उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कॉलेज प्रशासन के इस प्रयास को सराहते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों को आयोजित करने का आग्रह किया।

Mpnewslive

कटनी जिला रिपोर्टर हिमांशु

वीडियो
Tags # #

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
विज्ञापन
Advertisement