Sun, 22 Nov 2026 | 12:06:58 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल.
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी डॉ .लता वानखेड़े 4,71,222 मतों के साथ विजयी

admin

2 years ago 104 views
सागर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी डॉ .लता वानखेड़े 4,71,222 मतों के साथ विजयी
सागर । सागर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र को भारतीय जनता पार्टी की डॉ. लता वानखेडे़ के रूप में नया सांसद मिला है। सागर लोकसभा सीट के लिए आज हुई मतगणना में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला “गुड्डू राजा“ को 4,71,222 मतों से पराजित किया। सागर लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव लड़ रहे 13 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज हुआ। विभिन्न राउंड की मतगणना के बाद एस.यू.सी.आई. (कम्युनिस्ट) के प्रत्याशी डा. रामअवतार शर्मा को 928 मत, भारतीय जनता पार्टी की डॉ. लता वानखेड़े़ को 7,87,979 मत, इंडियन नेशनल कांग्रेस के चंद्रभूषण सिंह बुंदेला ”गुडडू राजा” को 3,16,757, मत, निर्दलीय प्रत्याशी धर्मेन्द्र बनपुरिया को 1,624 मत,  रामभजन बंसल समता पार्टी को 3,153 मत, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सुरेश बंसल को 1,151 मत,  बहुजन समाज पार्टी के भगवती प्रसाद जाटव को 16,636 मत, निर्दलीय तोषमनी पंथी को 1,299 मत, निर्दलीय राजकुमार अहिरवार को 917 मत, निर्दलीय संग्राम सिंह यादव को 2,824 मत, पिछड़ा समाज पार्टी यूनाइटेड की  लक्ष्मी कुशवाहा को 952 मत, निर्दलीय मोहम्मद आरिफ मकरानी को 2,888 मत तथा महानवादी पार्टी के भीकम सिंह कुशवाहा को 5,784 मत प्राप्त हुए। सागर संसदीय क्षेत्र के 7,657 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया था। मतगणना में ईवीएम में दर्ज कुल 11,42,892 वैध मतों की गणना की गई। गणना में डाक मतपत्र भी शामिल है। मतगणना स्थल पर आज सुबह सर्वप्रथम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए प्रेक्षकों, रिटर्निंग अधिकारी, उम्मीदवारों, राजनीतिक पार्टी के अभिकर्ताओं की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम खोले गए। तत्पश्चात पूरी सुरक्षा के साथ ईवीएम मशीनों को मतगणना कक्षों में ले जाया गया। सर्वप्रथम डाक मतपत्रों की गणना शुरू की गई। उसके बाद ईवीएम मशीन के वोटों की गिनती शुरू की गई। ईवीएम के वोटों की गिनती के पहले 3,088  डाक मतपत्रों की गणना की गई। जिनमें भाजपा की लता वानखेंडे को 1819, चन्द्रभूषण सिंह गूडडू राजा को 668, भगवती प्रसाद जाटव को 44, भीकम सिंह कुशवाहा को 6, रामभजन बंसल को 4, डा. रामअवतार शर्मा 4, लक्ष्मी कुशवाहा को 5, सुरेश बंसल को 4, राजकुमार अहिरवार 3, तोषमनी पंथी को 6, धमेन्द्र बनपुरिया को 3, मोहम्मद आरिफ मकरानी को 0, संग्राम सिंह यादव को 5 तथा नोटा को 16 डाकमत प्राप्त हुए। कुल 471 डाक मत पत्र विधि मान्य न होने से निरस्त किये गये।

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई मतगणना

मतगणना स्थल पर 1600 से भी अधिक अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा मतगणना के संपूर्ण कार्य को संपादित किया गया। शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण रूप से मतगणना संपन्न हुई। सागर संसदीय क्षेत्र में 5 विधानसभा क्षेत्र सागर, सुरखी, खुरई, बीना और नरयावली आते हैं और विदिशा के सिरोंज, कुरवाई और शमशाबाद भी इसी में शामिल हैं। जबकि सागर जिले के 3 विधानसभा क्षेत्र देवरी, रहली और बंडा दमोह संसदीय क्षेत्र में शामिल हैं। इन तीनों विधानसभा क्षेत्र की काउंटिंग भी सागर जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों के साथ शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू हुई। मतगणना को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और तैयारियां की गई थीं। बता दें कि कि सागर जिले के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं दमोह संसदीय क्षेत्र के सागर जिले के तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना सागर के शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर भूतल सहित तीन तलों पर की गई। जबकि कुरवाई, सिरोंज एवं शमशाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना विदिशा के मतगणना स्थल पर की गई। मतगणना स्थल पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। सभी को आवश्यक प्रवेश पत्र एवं जांच के किसी ही प्रवेश दिया गया। इसी प्रकार मतगणना कार्य में लगे समस्त अधिकारी- कर्मचारी एवं मतगणना एजेंट के लिये भी किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक डिवाईस, इलेक्ट्रानिक घड़ी, मोबाईल, इलेक्ट्रानिक फोर व्हीलर की चाबी सहित अन्य वस्तुएं ले जाना प्रतिबंधित रहीं। मतगणना के लिये प्रत्येक कक्ष में 14-14 टेबल लगाई गई थीं। जहां अलग-अलग चक्र के हिसाब से मतगणना की गई। सभी आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना होने के उपरांत अंतिम परिणाम घोषित किया गया। इसी प्रकार सागर जिले के शेष तीन विधानसभा क्षेत्र जो दमोह लोकसभा संसदीय क्षेत्र में आते है। उनमें देवरी, रहली, बंडा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिये  मतगणना की गई। जिनके परिणाम दमोह जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए। रिटर्निंग अधिकारी दीपक आर्य ने दिया प्रमाण पत्र सागर लोकसभा सीट के रिटर्निंग अधिकारी दीपक आर्य ने मतगणना के संपन्न होने तथा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद  भारतीय जनता पार्टी की  विजयी प्रत्याशी डॉ .लता वानखेड़े को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक भूपेन्द्र सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया, निर्मला सप्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, नगर निगम की महापौर संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, निवृतमान सांसद  राजबहादुर सिंह, पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद कबीर पंथी, पूर्व विधायक अरूणोदय चौबे एवं पारूल साहू व विनोद कबीर पंथी तथा गौरव सिरोठिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1463
पेज 1 / 244
विज्ञापन
Advertisement