लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर
राष्ट्रीय सलाहकार बने डॉ. प्रदीप पाण्डेय
सागर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रदीप पाण्डेय 'हरिश्वती' को अंतरराष्ट्रीय सर्वधर्म परिषद ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
सागर/सागर के चर्चित एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रदीप पाण्डेय 'हरिश्वती' को 'अंतरराष्ट्रीय सर्वधर्म परिषद' (International Council of Religions) का राष्ट्रीय सलाहकार मनोनीत किया गया है। परिषद के शासी निकाय एवं केंद्रीय कार्यकारी बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के तहत केंद्रीय सचिवालय, नई दिल्ली से उनका विधिवत नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, डॉ. पाण्डेय को उनके समाज सेवा, लोक कल्याण, सांप्रदायिक सौहार्द एवं सुदीर्घ अनुभव को दृष्टिगत रखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है। उन्हें संबंधित राज्यों के समस्त संभागों, मंडलों और जनपदों में परिषद की गतिविधियों, शांति अभियानों तथा संस्थागत कार्यक्रमों के पूर्ण नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण के व्यापक कार्यकारी अधिकार प्रदान किए गए हैं। यह नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी तीन (03) वर्षों के लिए प्रभावी रहेगी।
डॉ. पाण्डेय के मार्गदर्शन में राष्ट्र प्रदेश जिला स्तर पर सर्वधर्म शांति एवं सद्भाव समितियों का गठन, सामाजिक सुरक्षा, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, युवा-महिला सहभागिता तथा प्रशासनिक समन्वय से जुड़े विभिन्न मानवीय अभियानों को गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन