Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

काम के लिए घंटों कतारों में खड़ी जनता बेहाल

उमड़ा आस्था का जनसैलाब

ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, एसडीएम को ज्ञापन सौंप दी आंदोलन की चेतावनी

ऑनलाइन हाजिरी रोज पोर्टल पर दर्ज हो रही है

कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरं

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

ढीमरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: : अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ धावा, 5 स्थानों पर दबिश देकर लाहन किया नष्ट

हिमांशु

Wed, Sep 16, 2026

ढीमरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ धावा, 5 स्थानों पर दबिश देकर लाहन किया नष्ट

मध्य प्रदेश

कटनी (ढीमरखेड़ा): क्षेत्र में अवैध शराब के काले कारोबार की कमर तोड़ने के लिए ढीमरखेड़ा पुलिस ने एक साथ कई ठिकानों पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने छापेमारी के दौरान कुल 19 लीटर कच्ची शराब और 16 पाव देसी प्लेन शराब जब्त की है। इसके साथ ही, मौके पर शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 100 किलो महुआ लाहन नष्ट करवा दिया गया। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के कड़े रुख के बाद एक्शन में पुलिस

यह पूरी कार्रवाई कटनी पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनय विश्वकर्मा के सख्त निर्देशों के बाद की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) कमल मौर्य और एसडीओपी (SDOP) आकांक्षा चतुर्वेदी के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न गांवों में घेराबंदी कर इस बड़ी कार्रवाई को अमलीजामा पहनाया।

इन गांवों में पुलिस ने दी दबिश, आरोपियों पे प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई:

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर अवैध शराब बरामद की और आरोपियों को दबोचा

ग्राम गुड़ा: आरोपी रानी बाई लोनी के कब्जे से 4 लीटर कच्ची शराब बरामद।

ग्राम दशरमन: आरोपी नरेश गोटिया के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब जब्त।

ग्राम गोपालपुर: आरोपी गोविंद पटेल के पास से 16 पाव देसी प्लेन शराब बरामद।

ग्राम डुडहा: आरोपी शरद सिंह के पास से 5 लीटर कच्ची शराब और 50 किलो लाहन मिला।

ग्राम खंदवारा: आरोपी शिव प्रसाद के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब और 50 किलो लाहन बरामद।

पुलिस टीम ने बरामत 100 किलो लाहन को मौके पर ही नष्ट कराया ताकि दोबारा शराब न बनाई जा सके, और अवैद शराब के संबंध में सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

सराहनीय भूमिका: टीम में ये रहे शामिल

इस सफल और ताबड़तोड़ छापेमारी में ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक महिमा रघुवंशी, उपनिरीक्षक अनिल पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक जयपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अनिल तिवारी, प्रधान आरक्षक दीपक श्रीवास, अतुल शर्मा, मनोज ठाकुर, उदय पाल सिंह और आरक्षक गंधर्व सिंह की सराहनीय व मुख्य भूमिका रही।

Mpnewslive.

कटनी जिला रिपोर्टर हिमांशु

Tags :

Bhopal Updates

Mpnewslive Katni

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन