Sun, 22 Nov 2026 | 05:51:41 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल.
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

PM मोदी ने सागर को दी 145 करोड रुपए की सौगात

admin

2 years ago 120 views
PM मोदी ने सागर को दी 145 करोड रुपए की सौगात

अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से बीना रेल्वे स्टेशन होगा हवाई अड्डे की तर्ज पर तैयार

सागर / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सागर जिले को 145 करोड रुपए की सौगात दी है। जिसमें बीना स्टेशन पुनर्विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 140 करोड रुपए की लागत से अत्यधिक सर्व सुविधायुक्त हवाई अड्डे की तर्ज पर बीना स्टेशन का विकास किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बीना स्टेशन का पुनर्विकास 140 करोड़ रूपये की लागत से भूमि पूजन किया जबकि 5.1 करोड़ से तयार सुमरेडी अंडर पास का लोकार्पण किया । इस अवसर पर गौरव सिरोठिया , लखन सिंह, कलेक्टर दीपक आर्य ,जय प्राकाश, दीप्ति शर्मा , विनोद चौकसे, रमेश कोस्टी, जमुना अहिरवार सहित अन्य जन प्रतिनिधि,अधिकारी मौजूद थे। इस योजना के अंतर्गत चयनित स्टेशनों में स्थानीय कला और संस्कृति के तत्वों के साथ स्टेशन का आंतरिक सौंदरयीकरण, सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदरयीकरण एवं विकास, हाई लेवल प्लेटफार्म का प्रावधान, स्टेशन पहुंच मार्ग के लिए नई सड़कों, पैदल पथ, साइकिल पथ, स्काईवाक एवं पुल आदि के निर्माण सहित सुगम यातायात की सुविधा, 12 मीटर चैड़े फुट ओवर ब्रिज के रूप में रूफ प्लाजा/कॉनकोर्स एरिया का प्रावधान, आगमन- प्रस्थान का पृथक्करण, अव्यवस्था मुक्त प्लेटफॉर्म, बेहतर सतह, पूरी तरह से ढंके हुए प्लेटफॉर्मों का निर्माण किया जाएगा। आग ,अन्य घटनाओं के लिए आपातकालीन निकासी सुविधा, प्लेटफार्म कवर ओवर शेड की सुविधा का प्रावधान, बैठने की उन्नत व्यवस्था के साथ वेटिंग एरिया का विकास, स्टेण्डर्ड संकेतकों आदि का प्रावधान किया जाना हैI
पर्याप्त पेयजल व्यवस्था, प्रतीक्षालय, टिकटिंग व्यवस्था एवं शौचालय सुविधा, यात्रियों की सुविधा हेतु वेटिंग लाउंज, मनोरंजन क्षेत्र, प्रतीक्षालय, बैठने की जगह, खरीददारी क्षेत्र, रेस्टोरेंट/कैफेटेरिया, सार्वजनिक घोषणा प्रणाली, वाई-फाई, एटीएम, पर्यटक सुविधा काउंटर, चिकित्सा सुविधाएं , चार्जिंग प्वाइंट एवं सहायता बूथ की सुविधा का प्रावधान, स्टेशनों को आरामदेह बनाने के लिए पर्याप्त रोशनी, वे फाइंडिंग/साइनबोर्ड, लिफ्ट/एस्कलेटर/ट्रेवलेटर्स की सुविधा, दिव्यांगजन के अनुकूल सुविधाओं का प्रावधान, सीसीटीवी कैमरों इत्यादि की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 41,000 करोड़ रूपए लागत की रिकॉर्ड 2000 से अधिक रेल परियोजनाओं की देशवासियों को सौगात दी है। जिनमें शामिल हैं 554 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास, साथ ही 1500 रोड ओवर ब्रिज एवं अंडरपास का शिलान्यस, लोकार्पण, देश को समर्पण जिन 1500 रोड ओवरब्रिज और अंडरपास का शिलान्यास, लोकार्पण और देश को समर्पण किया जा रहा है। इसमें हमारे क्षेत्र के सुमरेडी गेट अंडरपास सहित पूरे मध्य प्रदेश में कुल 146 रोड ओवरब्रिज और अंडरपास शामिल हैं।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1463
पेज 1 / 244
विज्ञापन
Advertisement