Sat, 21 Nov 2026 | 10:46:49 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल.
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

Mpnews live-RSS को जमीन दिए जाने के खिलाफ सड़क पर उतरे दिग्विजय सिंह, पहले पानी की बौछार फिर केस दर्ज हुआ।

admin

5 years ago 120 views
Mpnews live-RSS को जमीन दिए जाने के खिलाफ सड़क पर उतरे दिग्विजय सिंह, पहले पानी की बौछार फिर केस दर्ज हुआ।
Mpnews live-RSS को जमीन दिए जाने के खिलाफ सड़क पर उतरे दिग्विजय सिंह, पहले पानी की बौछार फिर केस दर्ज हुआ।

Mpnews live- मध्यप्रदेश शासन की तरफ से भोपाल में गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के पार्क की जमीन को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) से जुड़ी एक संस्था को दिए जाने पर कांग्रेस के बडे नेता दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया, जबकि पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछरें की।

जानकारी के अनुसार, यह घटना उस वक्त हुई जब राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता यहां गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने दिग्विजय सिंह सहित आठ अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नामजद और 200 पार्टी कार्यकर्ताओं पर बिना अनुमति के प्रदर्शन करने एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है।

दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान बताया की, ''पुलिस ने हम पर पानी की बौछारें की। पानी मेरे कान में भी गया। लेकिन जब तक औद्योगिक क्षेत्र के एसोसिएशन का साथ रहेगा, हम इस जमीन के आवंटन के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा, ''कांग्रेस पार्टी की ये लड़ाई मजदूरों के लिए है और हम उनकी लड़ाई अदालत, सड़क और विधानसभा में लड़ेंगे।''

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस नेता ने कहा कि आज यह जमीन जिस संस्था को दी गई उसने इसके निर्माण की कोई अनुमति नहीं ली है। इस आद्योगिक क्षेत्र के 95 प्रतिशत उद्योगपति इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोविंदपुरा क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर और कर्मचारी इस बगीचे में पेड़ों की छांव में आराम और भोजन करते हैं। ऐसे में पार्क की जमीन किसी संस्था को देना गलत नहीं है।

दिग्विजय सिंह ने बताया कि यह भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) भोपाल के अनुषंगी निर्माण का औद्योगिक क्षेत्र है। उन्होंने कहा, ''मुख्यमंत्री रहते इस पार्क में मैंने भी पौधा लगाया था। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्क में पौधा लगाया था। स्व. बाबूलाल गौर जी और पूर्व उद्योग मंत्री राजेन्द्र सिंह ने भी यहां पौधा लगाया था। ऐसे बहुत से उदाहरण हैं।''

वहीं, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया, ''शिवराज सरकार गोविंदपुरा में पार्क की जमीन आरएसएस से जुड़ी संस्था को एक रुपए में दे रही है। इस कृत्य का प्रजातांत्रिक तरीके से विरोध करने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह और दूसरे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।'' उन्होंने कहा, ''शिवराज जी, ये मत भूलिए कि कल के बाद परसों भी आता है।'' वहीं, मौके पर मौजूद भोपाल कलेक्टर ने कहा, ''इस जमीन के लिए उद्योग विभाग अनुमति दे चुका है। सभी विधिक अनुमतियां हैं।''

मालूम हो कि रविवार को ही इस जमीन का भूमिपूजन किया जा रहा था। इसके लिए बड़ी तादात में पुलिस बल तैनात करने के साथ-साथ बैरिकेड भी लगाये गये थे। इसी बीच, इस जमीन की भूमि पूजन में शामिल हुए मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया से कहा, ''इस जमीन पर लघु उद्योग भारती कार्यालय नहीं, बल्कि कौशल विकास का एक बड़ा केन्द्र बन रहा है, जहां युवाओं का कौशल विकास किया जाएगा एवं उनको रोजगार मिलेगा।''

उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो सब कार्यों का विरोध करती है और वह इसमें भी राजनीति कर रही है। सारंग ने बताया कि एक भी उद्योगपति इस पार्क को कौशल विकास केन्द्र बनाने का विरोध नहीं कर रहा है। वहीं, अशोका गार्डन पुलिस थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया, ''पुलिस ने पानी की बौछार की है। उन्होंने कहा, ''इस मामले में दिग्विजय सिंह एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा सहित आठ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नामजद एवं करीब 200 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ बिना नाम के भादंवि की धारा 188, 269 एवं 147 के तहत अशोका गार्डन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। श्रीवास्तव ने बताया कि इन लोगों ने प्रदर्शन करने के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी।'' उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते इलाके में धारा 144 लगी हुई थी और चार से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकते थे। इन्होंने धारा 144 की अवहेलना किया है और कोरोना महामारी फैलाने का अपराध किया है।

Read Also-

विलुप्तप्राय ब्लू व्हेल के हिन्द महासगार में होने को संभावना,ध्वनि तरंगों से की गई पहचान

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1463
पेज 1 / 244
विज्ञापन
Advertisement