लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
admin
मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव संपन्न हो चुके हैं और अब एग्जिट पोल्स भी आ गए हैं। बता दें कि 17 नवंबर को एक साथ सभी सीटों पर यहां मतदान हुआ था और 3 दिसंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। वहीं बात करें एग्जिट पोल की तो ज्यादातर एग्जिट पोल्स के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 230 में से बहुमत के लिए 116 सीट चाहिए।
मध्य प्रदेश में क्या कह रहा हैं एग्जिट पोल्स?
मध्य प्रदेश की 230 में से 114 पर कांग्रेस, 109 पर भाजपा और 2 पर (BSP) ने जीत दर्ज की थी और कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। हालांकि, 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में शामिल हुए और सरकार गिर गई। इस बार भी मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है।
Read more - Ballot Paper Balaghat: बालाघाट बैलेट पेपर मामले में तहसीलदार के बाद अब एसडीएम भी हुए निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन