Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

अली फिश ट्रेडिंग कंपनी ने शुरू की कलकत्ता के ब्रांडेड मछली बीजों की बिक्री

कटनी- NEET विरोध प्रदर्शन के दौरान संत-महात्माओं, बालाजी महाराज और प्रधानमंत्री पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: MP Board 12th Exam 2021 Cancelled : एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा भी रद्द, श्री शिवराज ने कहा-बच्चों की जिंदगी हमारे लिए अनमोल।

admin

Wed, Jun 2, 2021
MP Board 12th Exam 2021 Cancelled : एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा भी रद्द,    श्री शिवराज ने कहा- बच्चों की जिंदगी हमारे लिए अनमोल।

MP Board 12th Exam 2021 Cancelled-मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कोविड -19 महामारी को देखते हुए एहतियात के तौर पर मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) कक्षा 12 परीक्षा 2021 को रद्द करने का फैसला किया।जल्द ही 12वीं कक्षा की मूल्यांकन नीति जारी होगी। शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, 'मध्यप्रदेश में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएँ इस वर्ष अयोजित नहीं की जाएंगी। बच्चों की ज़िंदगी हमारे लिए अनमोल है। करियर की चिंता हमलोग बाद में कर लेंगे। बच्चों पर जिस समय कोविड-19 महामारी का बोझ है, उस समय हम उन पर परीक्षाओं का मानसिक बोझ नहीं डाल सकते!'

शिवराज सिंह ने कहा, '12वीं कक्षा का रिजल्ट किस आधार पर निकाला जाए, इस पर फैसले के लिए हमने मंत्रियों का एक समूह गठित कर दिया है। ये समूह विशेषज्ञों से विचार-विमर्श करने के बाद तय करेगा कि रिजल्ट किस आधार पर निकाला जाए। आंतरिक मूल्यांकन (इंटरनल असेसमेंट) या रिजल्ट जारी करने के अन्य सभी उचित विकल्पों पर विचार किया जाएगा।'

चौहान ने साथ ही यह भी कहा कि यदि बारहवीं का कोई विद्याथीर् बेहतर परिणाम या परिणाम में सुधार के लिए परीक्षा देना चाहेगा, तो उसके लिए विकल्प खुला रहेगा। कोरोना संकट की समाप्ति के बाद वो बारहवीं की परीक्षा दे सकेगा। 

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1400027301287321603?s=19

सीएम ने कहा, '10वीं की परीक्षाएं आयोजित न करने का फैसला हमने पहले ही ले लिया था। 10वीं का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जाएगा।'

इससे पहले मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने परीक्षा रद्द करने के  संकेत दिए थे। हालांकि उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद बुधवार को इस बारे में फैसला हो सकता है। सीबीएसई 12वीं परीक्षा रद्द होने के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'कोविड 19 संक्रमण की वर्तमान परिस्थिति के दृष्टिगत भारत सरकार द्वारा सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द करने का निर्णय किया है।

इससे पहले इंदर सिंह परमार ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि हम पहले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। सुरक्षा से समझौता नहीं करेंगे। सामान्य परिस्थितियां होने पर ही परीक्षा कराने के विकल्प पर विचार करेंगे। 

शिक्षा मंत्री ने कहा था कि संसाधनों की कमी की वजह से ऑनलाइन परीक्षाएं नहीं कराई जा सकती।

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट इंटरनल असेसमेंट से
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की शैक्षणिक सत्र 2020-21 की 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द कर चुका है। कक्षा 10वीं के नियमित छात्रों के परीक्षा परिणाम की गणना अर्धवार्षिकी परीक्षा या प्री-बोर्ड परीक्षा, यूनिट टेस्ट और आंतरिक मूल्यांकन के अंकों का अधिभार नियत कर की जाएगी। स्वाध्यायी छात्रों के लिए आंतरिक मूल्यांकन का प्रावधान नहीं होने से, समस्त छात्रों को न्यूनतम अंक (33) अंकित करते हुए अंकसूचियां जारी की जाएगी।

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल से 19 मई तक और 12वीं की परीक्षा 1 मई से 21 मई 2021 तक आयोजित होनी थी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इन्हें स्थगित करना पड़ा था। 

Read Also-

Shani Jayanti 2021: जानिये शुभ दिन/मुहूर्त,पूजा विधि और शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन