Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: मोहदा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

admin

Thu, Apr 18, 2024
लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगी हुई है, इस तारतम्य में संपूर्ण जिले में श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारिया एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के निर्देशन में एवं श्रीमान एसडीओपी भैसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाकर चुनाव को प्रभावित करने वाले कारकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किया जा रहा है. चुनाव को प्रभावित करने में अवैध शराब का बड़ी मात्रा में उपयोग किया जाता है इसी कारण से अवैध शराब पर पुलिस की विशेष नजर होती है, दिनांक 17/04/24 को मोहदा थाना प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि विनय आर्य निवासी हिडली भीमपुर के द्वारा मारुति 800 कार क्रमांक MP04HC2065 में अवैध शराब लेकर ग्राम पिपरिया तरफ से आ रहा है थाना प्रभारी मोहदा द्वारा तत्काल सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया व पुलिस टीम लेकर तुरंत मुस्तैदी से संगवानी जोड़ पर पहुंच कर सूचना की तस्दीक हेतु घात लगाकर उक्त वाहन के आने की प्रतीक्षा करने लगे जैसे ही उक्त हुलिए का वाहन आते दिखा पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोका पुलिस टीम को देखकर उक्त वाहन चालक विनय आर्य गाड़ी रोक कर रात अंधेरे का लाभ लेकर भाग गया पुलिस द्वारा साक्षियो के समक्ष वाहन मारुति 800 कार क्रमांक MP04HC2065 को चेक किया जिसमे खाकी रंग की 14 पेटियों में ऑफिसर चॉइस कंपनी की व्हिस्की के प्रत्येक पेटी में 48 क्वार्टर 180 एमएल की कुल 672 क्वार्टर में 120 लीटर 960 मिलीलीटर कुल कीमती 100800 रुपए की एवं वाहन मारुति 800 कार क्रमांक MP04HC2065 कीमती 90000 को पुलिस द्वारा साक्षियों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया बाद वाहन मय अवैध शराब के थाने लाकर मालखाना जमा किया गया एवं आरोपी विनय आर्य के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मौहदा उनि नेपाल सिंह ठाकुर, प्रआर रोहित टेकाम, आर रेशम की मुख्य भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन