Wed, 25 Nov 2026 | 06:33:33 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप!
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

विधायक प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री से भेंटकर क्षेत्र के आधारभूत एवं महत्वपूर्ण विकास कार्यों को स्वीकृत कराने का किया अनुरोध

admin

1 year ago 255 views
विधायक प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री से भेंटकर क्षेत्र के आधारभूत एवं महत्वपूर्ण विकास कार्यों को स्वीकृत कराने का किया अनुरोध

मुख्यमंत्री ने शीघ्र स्वीकृति प्रदान कराने किया आश्वस्त
सागर /नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने मंगलवार को भोपाल प्रवास के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से भेंटकर नरयावली विधानसभा क्षेत्र के आधारभूत एवं महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्राथमिकता आधार पर स्वीकृत कराये जाने का अनुरोध किया।

विधायक लारिया ने मुख्यमंत्री जी से नपा मकरोनिया एवं कर्रापुर की स्थाई पेयजल आपूर्ति स्वीकृत कराने अनुरोध किया। उन्होंने अवगत कराया कि दोनों निकायों में म.प्र.शासन से अमृत 2.0 जल प्रदाय योजना स्वीकृत है। स्थानीय स्तर से दोनों परिषदों की प्राक्कलन प्रशासकीय स्वीकृति हेतु प्रस्ताव शासन स्तर पर प्रेषित किए गए जो लंबित हैं। दोनों निकायों में स्थाई पेयजल स्रोत के लिए जल संसाधन विभाग की बाबर मटिया बांध परियोजना से जल आपूर्ति हेतु स्वीकृति प्रदान कराने का अनुरोध किया।

विधायक लारिया ने सेतु बंधन योजना (सीआरआईएफ) अंतर्गत मकरोनिया चौराहे पर चतुर्कोणीय फ्लावर का निर्माण कार्य को पुनरीक्षित फ्लावर ओव्हर की लंबाई बढ़ाने कार्यवाही कराकर स्वीकृत कराने अनुरोध किया।

Advertisement
Advertisement

विधायक लारिया ने विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने एवं बसाहटों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए नवीन सड़क मझगुवां अहीर ग्राम सुआतला से मासानझिरी की ओर सीसी सड़क निर्माण, रिछावर से टीलाखेड़ी तक सड़क मार्ग, मुहली से बामोरा तक सड़क, बहेरिया- बामोरा- पटकुई सड़क मार्ग, पुरानी सदर से जिंदा (सेमराबाग) सड़क मार्ग, भोपाल जैसीनगर तिगड्डा से पाटन मार्ग तक सड़क मार्ग लंबाई 1 किमी, खुरई मार्ग एनएच नगना ढोंगा-बरोदिया मार्ग का मजबूतीकरण कार्य एवं मदनपुरा खिरिया नीखर मार्ग तक सड़क मार्ग, लंबाई 2 किमी स्वीकृत कराए जाने का अनुरोध किया।

विधायक लारिया ने मुख्यमंत्री से विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों के उन्नयन की आवश्यकता पर ध्यानाकर्षण कराते हुई शासकीय माध्यमिक शालाओं को हाई स्कूल में एवं हाई स्कूल को हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन कराने एवं विधानसभा के स्कूलों में नवीन भवन एवं अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत कराने का मांग पत्र प्रस्तुत कर स्वीकृति प्रदान कराने का अनुरोध किया।

विधायक प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी से नरयावली आगमन के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने विधायक लारिया द्वारा प्रस्तुत आधारभूत एवं महत्वपूर्ण विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कराने एवं शीघ्र नरयावली आने के लिए आश्वस्त किया।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1482
पेज 8 / 247
विज्ञापन
Advertisement