Fri, 20 Nov 2026 | 11:10:28 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग बड़वारा पुलिस ने धारदार बका लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग बड़वारा पुलिस ने धारदार बका लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

शासकीय तिलक महाविद्यालय में हुआ नवीन भवन निर्माण का भूमि पूजन : कटनी - विधायक श्री जायसवाल ने कहा—आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

3 months ago 621 views
कटनी - विधायक श्री जायसवाल ने कहा—आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण

शासकीय तिलक महाविद्यालय में हुआ नवीन भवन निर्माण का भूमि पूजन

विधायक श्री जायसवाल ने कहा—आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण

कटनी - पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में सोमवार को नवीन भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटनी-मुड़वारा विधायक संदीप श्री प्रसाद जायसवाल उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

भूमि पूजन कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार वाजपेई, इंजीनियर अभिराज पटेल, ठेकेदार इंद्रपाल निरंजन, अभय मिश्रा, डीजीएम मानवेंद्र सिंह, निर्माण कार्य संयोजक प्रो. व्ही.के. द्विवेदी, प्रशासनिक अधिकारी प्रो. माधुरी गर्ग, वाणिज्य संकाय प्रमुख डॉ. विनय वाजपेई, एनएसएस जिला संगठक डॉ. रुक्मणि प्रताप सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, अभियंता, छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की सरस्वती रजक एवं कविता चौधरी ने सहभागिता करते हुए विधि-विधान से भूमि पूजन की प्रक्रिया संपन्न कराई। निर्माण कार्य से जुड़े अभियंताओं ने प्रस्तावित लागत 4 करोड़ 39 लाख नवीन भवन के संबंध में आवश्यक जानकारी भी उपस्थितजनों के साथ साझा की।

इस अवसर पर विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि नवीन भवन का निर्माण विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है। नवीन भवन बनने से महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।

विधायक ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नवीन भवन के निर्माण से महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही अकादमिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन में भी सुविधा मिलेगी।

महाविद्यालय परिवार ने नवीन भवन निर्माण कार्य के शुभारंभ को संस्थान के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उपस्थित अतिथियों, प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने निर्माण कार्य के सफल एवं समयबद्ध पूर्ण होने की कामना की।

Tags # #

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
विज्ञापन
Advertisement