Fri, 20 Nov 2026 | 08:52:32 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग बड़वारा पुलिस ने धारदार बका लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा कॉमनवेल्थ महिला सांसद सम्मेलन में शामिल होने बेंगलुरु पहुंची सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग बड़वारा पुलिस ने धारदार बका लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा कॉमनवेल्थ महिला सांसद सम्मेलन में शामिल होने बेंगलुरु पहुंची सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

रोटरी क्लब सागर सेंट्रल का व अधिष्ठापन कार्यक्रम व शपथ ग्रहण संपन्न

admin

2 years ago 48 views
रोटरी क्लब सागर सेंट्रल का व अधिष्ठापन कार्यक्रम व शपथ ग्रहण संपन्न

सागर/ रोटरी क्लब सागर सेंट्रल का 40 वां अधिष्ठापन समारोह होटल वरदान में संपन्न हुआ। सार्जेंट एट आर्मस रो रोहित जैन ने कार्यक्रम प्रारंभ करने की अनुमति देते हुए रो वीरेन्द्र जैन मालथौन को कार्यक्रम संचालन हेतु आमंत्रित किया। निर्वत्तमान अध्यक्ष रो विजय भूषण वर्मा ने गत बर्ष में किये गये कार्यों से सभी को अवगत कराया व सहयोगी सदस्यों को स्मृति चिन्ह दिये। तत्पश्चात निवृत्तमान अध्यक्ष रो विजय भूषण वर्मा ने नये अध्यक्ष रो शरद कांत सोनी को कालर पहनाकर कार्य भार सौंपा और पूर्व सचिव रो अनुराग चौधरी ने नये सचिव रो डा विनोद ठाकुर को अटेची देकर कार्य भार सौंपा। 24-25 के अध्यक्ष रो शरद कांत सोनी ने अपने उद्बोधन में आगामी सत्र की रूप रेखा व अभी तक किए गये सेवा प्रकल्पों के बारे में जानकारी दी और इस सत्र में सागर के जन गण के लिए एक सेवा प्रकल्प रोटरी सेवा केन्द्र के नाम से शुरुआत की है जो की खुशी पुरा, सुभाष नगर में शिव शक्ति सा मिल के परिसर में प्रारंभ किया, जिसका उद्घाटन भी आज कार्यक्रम के पश्चात् किया गया इस केन्द्र पर चिकित्सा उपकरण बैंक स्थापित किया गया है, जिसमें लोग अपनी आवश्यकता अनुसार चिकित्सा उपकरण उपयोग हेतु ले सकते हैं और उपयोग के पश्चात जमा करेंगे।इस बैंक में सर्वप्रथम अक्षत गुप्ता जी ने व्हील चेयर, व रो दिलीप कोरी ने एक आक्सीजन कंसंट्रेटर व मेंटरिंग बिछाने हेतु प्रदान की है, रो शिव भीमसरिया ने अनेकों चिकित्सा उपकरण अपनी ओर से प्रदाय किये हैं, एक सेवाभावी समाज सेवी ने वेडशीट , पर्दे व अन्य कपड़े की सामग्री का गुप्त दान किया है रो सुधीर जैन, ने एक अलमारी भेंट की है। इस बैंक में इंदौर व झाबुआ के रोटरी क्लबों ने भी सहयोग प्रदान किया है, इंदौर के रो राकेश मित्तल व पीडीजी रो गजेन्द्र सिंह नारंग ने भी आक्सीजन कंसंट्रेटर चिकित्सा उपकरण बैंक हेतु प्रदाय किए हैं। रो संजीव पटैल ने भी फिजियोथेरेपी हेतु उपकरण भेजने की घोषणा की है। अन्य सेवाभावी, लोगों ने भी सहयोग देने की बात कही है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडीजी डा क्रांतकुमार सराफ, ने रोटरी के महत्व को बताया व शपथ अधिकारी रो सरजीव भाई पटैल ने क्लब के नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर रो अलका ठाकुर, रो हिना गुप्ता, रो ममता वर्मा, रो दीप्ति चंदेरिया, रो आंचल जैन, रो अंजू अग्रवाल , डा प्रियंका बड़जात्या, रो नेहा जैन, रो कविता जैन, रो सपना सराफ सहित दस नये सदस्यों को रोटरी पिन लगाकर रोटेरियन बनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोटरी क्लब सागर सेंट्रल के महिला व पुरुष रोटेरियन व रोटरी क्लब सागर में के सदस्य, रोटरी क्लब फ़ीनिक्स के सदस्य, शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन रो वीरेन्द्र जैन मालथौन ने व आभार सचिव रो विनोद जैन ने प्रकट किया।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1461
पेज 1 / 244
विज्ञापन
Advertisement