Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा का भव्य समापन : शासकीय कन्या हाई स्कूल सिलौड़ी

हिमांशु

Thu, Jul 30, 2026

मध्य प्रदेश

जिला कटनी

जनपद पंचायत ढीमरखेडा के अंतर्गत

सिलौड़ी। शासन के निर्देशानुसार शासकीय विद्यालयों में आयोजित गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत शासकीय कन्या हाई स्कूल सिलौंडी में 15 से 29 जुलाई तक विविध शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । पखवाड़े का समापन बुधवार को सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन, पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ ।

विद्यालय के प्राचार्य विशाल वरकड़े के मार्गदर्शन में आयोजित समापन समारोह में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने गुरु के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया । कार्यक्रम में बताया गया कि “गुरु का ज्ञान ही वह दीपक है, जो अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर जीवन को प्रकाशमय बनाता है ।” इसी उद्देश्य से पूरे पखवाड़े में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया ।

संकुल प्राचार्य चंद्र कुमार परसवार ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जुलाई से 29 जुलाई तक आयोजित गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के दौरान दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन से शुभारंभ, गुरु के महत्व पर विचार गोष्ठी, “मेरे जीवन में गुरु” विषय पर निबंध प्रतियोगिता, भजन एवं गीत प्रतियोगिता, योग अभ्यास, वाद-विवाद प्रतियोगिता, पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, शिक्षक-छात्र संवाद, शिक्षा के महत्व पर व्याख्यान तथा गुरु गुणगान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए ।

समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया । विद्यालय परिवार ने गुरु पूर्णिमा के इस आयोजन को भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया

Mpneswlive

कटनी जिला रिपोर्टर हिमांशु

Tags :

Mpnewslive

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन