Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय कन्या हाई स्कूल सिलौड़ी

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: सरस्वती विद्यालय मकरोनिया से शुरू हुआ उद्यमिता पखवाड़ा

admin

Thu, Aug 22, 2024

सागर। विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा स्वावलंबी भारत अभियान के माध्यम से उद्यमिता पखवाड़ा की शुरूआत सरस्वती विद्यालय मकरोनिया से किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्राचार्य रूचि मिश्रा ने विश्व उद्यमिता दिवस को केंद्र में रखते हुए उद्यमिता विकास पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम में जिला संयोजक स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान राजकुमार नामदेव ने कहा कि युवाओं में उद्यमिता की भावना विकसित करने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, रोजगार के अवसर पैदा करने एवं दुनिया भर में नवाचार और विकास को बढ़ावा देने में उद्यमियों के महत्वपूर्ण योगदान को पहचानने के उद्देश्य से विश्व उद्यमिता दिवस को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। आज के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर पहचानने एवं प्राप्त करने में स्वावलंबी  भारत अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 

जिला संयोजिका अंजली दुबे ने छात्रों से कहा कि उद्यमिता से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर समझ विकसित करने के लिए चर्चा करें एवं नवाचार के गुण अपने में विकसित करें। कार्यक्रम में युवा उद्यमी शिवांश तिवारी ने अपने विचार साझा किये।

जिला पूर्णकालिक कार्यकर्ता रविंद्र ठाकुर ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या के समाधान व रोजगार सृजन हेतु व्यापक प्रयत्नों जैसे - जन जागरण प्रबोधन व सहयोग की आवश्यकता है । उसके लिए भारत के आर्थिक संगठनों के साथ-साथ शैक्षिक एवं सामाजिक संगठनों की एक व्यापक पहल है - स्वावलंबी  भारत अभियान।

कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के उद्देश्य से लिखी गई पुस्तक “37 करोड़ स्टार्टअप्स का देश” पुस्तक का विमोचन हुआ। इस अवसर पर अमन गौतम, शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन