लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर
एकता समिति ने दीपावली मिलन समारोह मनाया
सागर / एकता समिति के तत्वाधान में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रो. सुधीर जैन ने की।
एकता समिति के संस्थापक अब्दुल रशीद भाई, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुभाषचंद्र सराफ विशिष्ठ अतिथि रहे । प्रारंभ में एकता के सर्व धर्म चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित प्रेम एकता भाईचारा सद्भाव पूरे विश्व में बना रहे ईश्वर से प्रार्थना की।
रशीद भाई ने कहा कि हमारा जीवन भी दीपों की तरह जगमग हो इसलिए हमें बड़े ही रोशन वाले कार्य करना चाहिए तभी हमारे जीवन में रोशनी जग मगायेगी।
उपस्थित सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अभिनय, चुटकुले, फिल्म अभिनेता अभिनेत्री नेता कवियों पारिवारिक माहौल की अदाकारी अभिनय कर सभी को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया। उपस्थित सदस्यों ने इस अवसर पर बड़े ही हास्य व्यंग के माध्यम से अपने-अपने विचार रखें। महिला एकता समिति ने भी बड़े ही उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहयोग दिया।
राजेंद्र सोनी ने गीत गया जिंदगी हंसने गाने के लिए है पल दो पल ऐसे खोना नहीं।
इस अवसर पर कमलचंद जैन, शरद गुप्ता, प्रदीप समैया, चंपकभाई जैन, निलेश समैया, राजकुमार पड़ेले, राजेंद्र मलैया, अजीत जैन, विमलचंद जैन, अरुण जैन, प्रमोद पटेल, शिवकुमार अग्रवाल, नीरज सेठ, शरदकांत सोनी, श्रीमती चंद्रप्रभा जैन, अर्चना समैया, वर्षा जैन, खुशबू पटेल, अनीता जैन, वंदना सेठ, पूजा शुभी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चंपक भाई प्रदीप समैया ने किया, आभार व्यक्त सुधीर चंद्रप्रभा जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन