Fri, 20 Nov 2026 | 05:41:03 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग बड़वारा पुलिस ने धारदार बका लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा कॉमनवेल्थ महिला सांसद सम्मेलन में शामिल होने बेंगलुरु पहुंची सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग बड़वारा पुलिस ने धारदार बका लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा कॉमनवेल्थ महिला सांसद सम्मेलन में शामिल होने बेंगलुरु पहुंची सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

जिला पुलिस प्रशासन ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत किया पौधारोपण

admin

2 years ago 57 views
जिला पुलिस प्रशासन ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत किया पौधारोपण

सागर I जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन, वन विभाग तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आज पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सागर संभाग के कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील जैन, कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, डीएफओ अंसारी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के महाअभियान एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत गुरुवार को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, वन विभाग एवं जन प्रतिनिधियों के माध्यम से पुलिस लाइन परिसर में 1000 पौधे लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया।
संभाग कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से 7000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी आज शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि हम सभी को एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि एक पौधे से ही हम सब की सांसे चलती हैं। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. प्रमोद वर्मा ने कहा कि पौधे लगाने से जहाँ जीवन बचता है, वहीं पर्यावरण भी सुरक्षित एवं साफ स्वच्छ रहता है।
कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान को जो महा अभियान बनाया गया है, इससे संपूर्ण मध्यप्रदेश सुरक्षित रहेगा और हम सभी को सांस लेने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि हम सभी को एक वृक्ष अपने मां, अपने पिता एवं अपने परिवार के नाम पर अवश्य लगाना चाहिए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने कहा कि आज पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जो पौधारोपण किया गया है, यह अवश्य ही कारगर होगा और पुलिस लाइन परिसर में जो पौधा रोपण किया गया है यह सुरक्षित रहेगा और वृक्ष अवश्य बनेगा। उन्होंने सभी जिलेवासियों से अपील की कि एक पौधा अवश्य लगाएँ।
 इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा, नितेश वाइकर, अंजलि तिवारी, समाजसेवी प्रकाश चौबे सहित शहर के जनप्रतिनिधि तथा पुलिस अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1461
पेज 1 / 244
विज्ञापन
Advertisement