Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

आक्रोशित जनता ने खोला मोर्चा

काम के लिए घंटों कतारों में खड़ी जनता बेहाल

उमड़ा आस्था का जनसैलाब

ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, एसडीएम को ज्ञापन सौंप दी आंदोलन की चेतावनी

ऑनलाइन हाजिरी रोज पोर्टल पर दर्ज हो रही है

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Breaking News: मध्यप्रदेश में शहरी क्षेत्रों में हर रविवार पूर्ण Lockdown, अगले तीन माह तक 5 डे वीक वर्किंग

admin

Wed, Apr 7, 2021

सीएम आवास पर आयोजित हुई एक हाईलेवल बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि अब राज्य के सभी शासकीय कार्यालय आने वाले तीन महीनों तक पांच ही दिन काम करेंगे. कार्यालय अब सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुलेंगे और शनिवार व रविवार को बंद रहेंगे.

वहीं बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में 8 अप्रैल से अगले आदेश तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा.

साथ ही हर रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा. इस दौरान किसी भी तरह की दुकान या प्रतिष्ठान खोलने पर पाबंदी होगी और ऐसा नहीं करने पर प्रशासन सख्ती बरतेगा.

छिंदवाड़ा में सात दिन का लॉकडाउन


वहीं बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए छिंदवाड़ा जिले में 8 अप्रैल की रात 8 बजे से आने वाले 7 दिनों तक पूर्ण लॉकडाउन लगाने के भी आदेश जारी किए गए. इसके साथ ही शाजापुर शहर में बुधवार रात 8 बजे से दो दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का निर्णय भी लिया गया.इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि राज्य में फिलहाल टोटल लॉकडाउन नहीं होगा. लॉकडाउन अंतिम विकल्प है. सभी जिलों की स्थिति की समीक्षा करने के बाद कोई फैसला लिया जाएगा.

सीएम ने कहा 'एमपी मतलब मास्क पहनना'.उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में हमें बहुत व्यापक समर्थन सभी वर्गों से मिल रहा है. लेकिन इस बीमारी की दूसरी लहर तेजी से बढ़ रही है. इससे निपटने के लिए समाज को प्रशासन के साथ मिलकर लड़ना होगा.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन