लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
admin
कार्यवाही के दौरान ग्राम-चन्दावल (सेमरा बाबा के पास) एक ट्रेक्टर कमांक एम.पी. 66 ए 2290 को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाये जाने पर जप्त कर सुरक्षार्थ थाना विन्ध्यनगर परिसर में खड़ा कराया गया है। वही जॉच के दौरान शाहपुर डूबक्षेत्र में खनिज रेत मात्रा 70 घ.मी. का अनाधिकृत रूप से भण्डारण किया जाना पाया गया।
मौका जॉच के दौरान किसी भी व्यक्ति/फर्म के द्वारा खनिज रेत भण्डारण सम्बन्धित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किये जाने पर लावारित रूप से सम्पूर्ण खनिज रेत मात्रा 70 घ.मी. जप्त किया गया है।
उपरोक्तानुसार जप्त टेक्टर-ट्राली एवं अवैध रूप से भण्डारित खनिज रेत के विरूद्ध खनिज नियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन, तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही हेतु कलेक्टर सिंगरौली के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
उपरोक्त कार्यवाही में : प्र. आरक्षक श्यामसुन्दर वैश्य, बालगोविन्द तिवारी, सैनिक कृष्ण कुमार योगी, रामसिया पटेल, जगदम्बा प्रसाद तिवारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन